remove unwanted hair naturally । अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय

0
60

शरीर से अनचाहे बाल हटाने के कारगर घरेलू उपाय remove unwanted hair naturally

इंसान हो या पशु बाल सभी के शरीर पर होते हैं| दरअसल यह बाल हमें धूल मिट्टी और तापमान

से रक्षा करने के लिए होते हैं। लेकिन कभी-कभी किसी के शरीर पर यह बाल सामान्य से ज्यादा

बढ़ जाते हैं और यह सुंदरता में बाधा डालते हैं। इसीलिए स्त्री हो या पुरुष अपनी सुंदरता के लिए

इन अनचाहे बालों को हटाना चाहते हैं।

शरीर पर अनचाहे बाल आने के कारण:

शरीर पर अनचाहे बाल कई कारणों से आ सकते है। जैसे की अनुवांशिकता, दवाइयो का ग़लत

असर, हार्मोंस का असंतुलित होना आदी। अनचाहे बालो को हटाने की कई तरीके है। जैसे की वेक्स,

थ्रेडिंग, हेयर रिमूवल क्रीम आदी| इनसे आपका काफी पैसा भी खर्च होता है और त्वचा पर भी

बुरा असर भी पड़ता है| जैसे की त्वचा काली पड़ना, झुरिया आना, त्वचा ढीली होना आदि।

इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए घरेलू तरीके(Home Remedies) अपनाना काफी अच्छा रहता है|

ये भी पढे : डार्क सर्कल हटाने के आयुर्वेदिक उपचार remove unwanted hair naturally

अनचाहे बाल हटाने के कारगर घरेलू उपाय:

यहाँ आपको कुछ घरेलू उपाय दिए गए है। remove unwanted hair naturally

प्यूमिक स्टोन

यह पत्थर बाजार में आसानी से मिल जाता है | अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप नहाते समय इसे अपनी अनचाहे बालों पर रगड़ीये| इससे धीरे-धीरे बाल कम हो जाएंगे |

बेसन हल्दी और दही

बेसन, हल्दी और दही मिक्स करें ।चेहरे पर इसे २० मिनट तक लगाकर रखें । इसके बाद पहले दूध से और फिर ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लीजिए। हफ्ते में दो बार ऐसा करे।

शुगर वैक्स

शक्कर को पिघलाकर उसमे शहद और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनालें। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और वैक्स की तरह साफ करें। देसी चीनी का ही उपयोग करे।

शहद और नींबू

शहद और नींबू के रस को बालोंपर एक सप्ताह में दो बार लगाए | ५ मिनट के लिए मसाज कीजिए। इससे आपके चेहरे के बाल गायब हो जाएंगे और आपका चेहरा भी गोरा होगा।

पका हुआ पपीता

जिनकी त्वचा सेंसिटिव है उनके लिए उपाय बहुत असरदायक है | पपीता अनचाहे बालों को उखाड़ने के साथ-साथ इन्हें बढ़ने से भी रोकता है और त्वचा को सुंदर बनाता है| पके हुए पपीता का पेस्ट बनाले| दो चम्मच पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी मिला ले | इससे चेहरे/ गर्दन की १५ मिनट तक मसाज करें| फिर अपना मुंह धो ले| इसे हफ्ते में दो बार कर सकते हैं|

आलू और मसूर दाल

आलू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है| इसका इस्तेमाल मसूर दाल के साथ मिलाकर किया जाए तो ये एक हेयर रिमूवल क्रीम का काम करता है |

remove unwanted hair naturally । अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय

कुछ और जबरदस्त उपाय remove unwanted hair naturally

१ कटोरी मसूर दाल को रातभर पानी में भीगने दें| सुबह पीसकर उसका पेस्ट बना लें | १ कटोरी

छिले हुए आलू का जूस निकाल लें | इसके बाद दाल के पेस्ट में १ चम्मच शहद,४ चम्मच नींबू का

रस और आलू के जूस को मिला लें |इस मिश्रण को अपने चेहरे पर २० मिनट तक लगायें | रखने

के बाद इसे उँगलियों से रगड़े| पेस्ट को उखड़ने के साथ साथ बाल भी निकल आयेंगे|

हल्दी का इस्तमाल

हल्दी में पानी या दूध अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें,जो न तो ज्यादा गाढ़ा हो और न

ही पतला। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें |१५-२०मिनट तक लगायें रखे।

उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह केवल उन्ही के लिए लाभदायक है जिनके

चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों पर अधिक बाल नहीं उगते | जिनके बाल ज्यादा हो वे इसमें

बेसन, चावल का आटा या जौ का आटा मिला सकते है|

must watch तरक्की और धन-समृद्धि के लिए वास्तुशास्त्र का महत्व – My Jivansathi

कुछ जरुरी बाते:

१. बाल हटाने वाली क्रीम से शरीर के बाल हटाए जा सकते हैं,   पर इसका इस्तेमाल चेहरे पर कभीभी ना करें।

२. अनचाहे बालों को हटाने के लिए वेक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, पर कभी-कभी यह काफी दर्दनाक

भी साबित हो सकता है|

३. अनचाहे बालों को हमेशा के लिए हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट का उपयोग कर सकते हैं|  पर यह ट्रीटमेंट

काफी महंगा होता है और इसमें काफी समय भी लगता है|

४. चेहरे के बाल हटाने के लिए महिला / लड़कियों को कभी भी शेविंग नहीं करना चाहिए|  शेविंग करने

से बाल पहले से और ज्यादा मोटे और काले निकल आते हैं ।

उम्मीद है यह जानकारी आपको फायदेमंद साबित होगी| ये तरीके कितने असरदार साबित होते है ? कमेट में जरुर बताये | इसके अलावा आपके पास कोई और जानकारी हो तो  जरुर बताये | हमें इंतजार रहेगा। ये जानकारी अच्छी लगे तो जरुर शेअर करे | और भी जानकारी पाने के लिए हमें अभी सबस्क्राइब करे। 

Must watch: असली घी की पहचान कैसे करें ? how to check ghee is pure or not – (gharelunuske.com)