Wart removal home remedies । अनचाहे मस्से हटाने के घरेलु नुस्खे

Wart removal home remedies मै 30 साल की शादीशुदा महिला हु। पिछले 2 सालों से मस्सों

की वजह से परेशान हु। मेरे चेहरे पर मस्से या रहे है। कहीं और होते तो छिपाना आसान था मगर

चेहरे के मस्से को कैसे छुपाऊ ? कृपया मुझे मस्से क्यों आते है ये बताए। और साथ ही साथ मार्गदर्शन करें

की, क्या इसका कोई घरेलू इलाज है जिससे अनचाहे मस्से हटा सकु ?

हमारी सलाह

Wart removal home remedies । अनचाहे मस्से हटाने के घरेलु नुस्खे

मस्से को आप आसानी से घरबैठे हटा सकते है।

  • हमने नीचे कुछ कारण बताएं है।
  • और साथ ही साथ घरेलू इलाज भी।
  • निश्चित ही आपको इस जानकारी का लाभ होगा।
  • आप भी पढे, दूसरों को भी बताए।

मस्से क्यों होते हैं? what causes warts

मुख्यता ‘ह्युमन पैपिल्लोमा वाइरस’ के कारण मस्से आ जाते है । मस्से के विषाणु संक्रमण से पैदा होते है,

और ये वहांसे प्रवेश करते हैं जहां पर त्वचा कटी फटी हो।  मस्से के लक्षण warts symptoms and signs

त्वचा पर बेडौल और रुखी सतह का विकसित हो जाना इसका लक्षण है| मस्से अपने आप विकसित होकर

अपने आप ही गायब हो जाते हैं| पर कई बार मस्से अत्याधिक पीड़ादायक होते हैं। यह तेज़ी से फैलते हैं,

और इनमे से कई मस्से बरसों तक रहते हैं जिनका इलाज कराना ही सही है। कुछ मस्से अपने आप ही

चले जाते हैं| और कई मस्से कई सालों तक भी रहते हैं| मस्से पुनः भी हो सकते हैं| नीचे कई सारे इलाज

दिए गए हैं, इनमें से आपको जो आसान लगता हो वह अपना  लीजिए। अगर 1 माह के बाद भी फर्क

ना नजर आए तो दूसरा तरीका अपना सकते हैं|  क्योंकि मस्से की किस्मे अलग अलग होती है,

इसीलिए कोई मस्सा ज्यादा समय लेता है या कोई कम।


मस्से हटाने के सुझाव: (tips to remove warts)


अगर मसोंकी मात्र बहुत ज्यादा है, तो इन्हें ना अपनाये| डॉक्टर की जरुर सलाह ले ले| आंख जैसी जगहोंपर है तो इन्हें न अपनाएं| क्यूंकि मस्से हमारी त्वचा का एक हिस्सा बन चुके होते है| इन्हें निकालने के लिए हमारी त्वचा पर जलन महसूस होती है | कोईभी तरीका अपनानेसे पहले थोड़ी मात्रा में इसे अपनाकर देखे| अगर आपको सही लगे तो ही अपनाइए|

Wart removal home remedies । अनचाहे मस्से हटाने के घरेलु नुस्खे

ये भी पढे : grow hair again naturally । गंजे सर पर बाल उगाने का घरेलू नुस्खा। - (gharelunuske.com)

 मस्से के आयुर्वेदिक इलाज:wart removal home remedies

बरगद के पेड़ के पत्तों का रस अपने मस्सों पर लगा लीजिये| इससे त्वचा सौम्य बनकर मस्से अपने

आप ही गिर जायेंगे। कच्चे आलू के रस को मस्सों पर नियमित रूप से थोड़ी देर रगड़े और फिर

ऐसेही सूखने दे| इससे मस्सों से छुटकारा मिल जायेगा।केले के छिलके को अंदर की तरफ से मस्से

पर रखकर उसे एक पट्टी से बांध लें। यह प्रयोग आप दिन में २ बार करें, जब तक मस्सा निकालकर

गिर ना जाये|अगरबत्ती को जलाले| जलते हुए अगरबत्ती की गुल को मस्से से स्पर्श करा कर तुरंत हटा ले|

ऐसा ८-१० बार या फिर मस्से की साइज के हिसाब से कर ले| इससे मस्सा जलकर सुखाकर झड

जायेगा। अरंडी का तेल / कपूर के तेल का भी आप इस्तेमाल कर सकते है| इसे नियमित रूप से

मस्सों पर लगायें। इससे मस्से नरम पड़ जायेंगे, और धीरे धीरे गायब हो जायेंगे। लहसून के एक

टुकड़े को पीस लें, पर बहुत महीन नहीं, पीसे हुए लहसून को मस्से पर रखकर पट्टी से बांध लें।

ताजे मौसमी का रस मस्से पर लगाकर पट्टी से बांध लें। इसे दिन में आप ३-४ बार कर सकते है।

ऐसा करने से मस्से गायब हो जायेंगे। पान में खाने का चूना मस्से पर घिसें, आपके मस्से झड़ जायेंगे।

नियमित रूप से प्याज का रस रगड़ने से भी मस्से झड जाते है| उम्मीद है कि यह जानकारी

आपको काफी फायदेमंद साबित होगी |

अगर आपको हमारी यह जानकारी /  कोशिश अच्छी लगी है तो कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें |

और इस लेख के बारे में कुछ सुझाव / शिकायत है तो हमें कमेंट जरुर करें |

https://gharelunuske.com/ayurved/benefits-of-eating-onion/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

More like this

धूम्रपान छोड़ने का आसान तरीका

धूम्रपान की आदत आसानी से नहीं जाती है। खासकर जब आदत बहुत पुरानी होती है। धूम्रपान की...

तुलसी की पत्तियों के चमत्कारिक उपयोग

तुलसी :- हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा महत्व तुलसी के पौधे को दिया जाता है। पौराणिक महत्व...

तांबे के बर्तन में खाने-पीने के हैं अनगिनत फायदे

स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। हालांकि, ज्यादातर लोग पानी...