कपूर के फायदे और नुकसान 

कपूर से होने वाले फायदे

कपूर जो आमतौर पर क्रीम, मलहम और लोशन में प्रयोग किया जाता है। कपूर का तेल कपूर के पेड़ की लकड़ी से निकाला जाता है। इन सब के अतिरिक्त कपूर का प्रयोग पूजा पाठ में भी किया जाता है। कपूर का लाभ एवं हानि क्या है। आज इसी विषय पर आपको जानकारी हम देने वाले हैं। 

चेहरे के लिए अच्छा माना जाता है

कपूर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। जो चेहरे के किसी भी संक्रमण को ठीक करने में सहायक होता है।इसलिए बहुत सारे क्रिम एवं लोशन में कपूर का प्रयोग किया जाता है। ताकि चेहरे में यदि कोई समस्या हो तो वह ठीक हो सकें।यहां तक कि यदि आपको खुजली की समस्या भी है। तो वह समस्या भी कपूर के कारण दूर हो सकती हैं।

दर्द से छुटकारा मिलता है

क्या आप जानते हैं? दर्द वाले जितने भी मलहम होते हैं एवं स्प्रे होते है। उन सभी में कपूर रहता है। इसलिए कपूर को त्वचा पर लगाने से किसी भी प्रकार का दर्द एवं सूजन से राहत मिल जाता है।दर्द से राहत पाने के लिए प्रभावित क्षेत्र पर दिन में कई बार कपूर स्प्रे या मलहम लगाइए।

जले हुए भाग में सहायक होते है

कहां जाता है कि कपूर, तिल का तेल, और शहद जलने के घावों के उपचार में सहायक होता है और वैसलीन के उपयोग से भी अधिक फायदेमंद होता है।

कपूर से होने वाले नुक़सान

कपूर का गंध जानलेवा साबित हो सकता है

एक ओर कपूर से बहुत सारे इलाज होते हैं, वहीं दूसरी ओर कपूर से नुकसान भी होते हैं। जैसे कि कपूर का सुगंध बहुत लोगों को सूंघना अच्छा लगता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा कपूर का सुगंध शरीर में जाने से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

बच्चों से दूर रखना चाहिए कपूर को 

बच्चों को कपूर से दूर रखना चाहिए क्योंकि वे इसकी विषाक्तता को बर्दाश्त नहीं कर सकते क्योंकि कपूर का गंध सहन करने की क्षमता बच्चों में नहीं होती।

सांस लेने में समस्याएं आ सकती है

कपूर सांस लेने में तकलीफ पैदा कर सकता है। जिन लोगों को ब्रोंकाइटिस या अस्थमा है, उनको कपूर का प्रयोग पूरी तरह से करने से बचना चाहिए। कारण कपूर के प्रयोग के कारण छाती में जमाव और अचानक सांस रुकने जैसी परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है।

रैश आने की संभावना

कपूर के अधिक इस्तेमाल से त्वचा पर लाली और रैशेज हो जाते हैं। लाल रैश कपूर के कारण पूरी त्वचा पर विकसित हो जाते हैं। जो कभी-कभी दर्दनाक और खुजलीदार हो सकते हैं। घर पर इस तरह के रैशेज के कारण होने वाली खुजली और दर्द से निपटना असाधारण रूप से कठिन हो सकता है। ऐसे समय पर तुरंत डॉक्टर को दिखाइए।

कपूर के फायदे और नुकसान 

कपूर बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। जिसमें पाचन समस्याएं, तंत्रिका समस्याएं, सूजन, सर्दी, वायुमार्ग की भीड़, और कई अन्य मुद्दे शामिल हैं जो एक दैनिक मामला है। 

यह रक्त परिसंचरण को बढ़ाने, हार्मोन को उत्तेजित करने और पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस को कम करने में भी मदद करता है। लेकिन इसके सेवन से बचना चाहिए। यदि आपको एलर्जी, हृदय रोग, त्वचा रोग है तो इसके प्रयोग से बचें। बच्चों से तो कपूर को हमेशा दूर रखना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

More like this

धूम्रपान छोड़ने का आसान तरीका

धूम्रपान की आदत आसानी से नहीं जाती है। खासकर जब आदत बहुत पुरानी होती है। धूम्रपान की...

तुलसी की पत्तियों के चमत्कारिक उपयोग

तुलसी :- हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा महत्व तुलसी के पौधे को दिया जाता है। पौराणिक महत्व...

तांबे के बर्तन में खाने-पीने के हैं अनगिनत फायदे

स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। हालांकि, ज्यादातर लोग पानी...