सुबह खाली पेट ये चीजें खाते हैं?: पेट को पड़ेगी भारी

सुबह उठकर खाली पेट में किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीता आदमी, पास में भीगे बादाम और पपीता

ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय की चुस्की से करते है। गरम चाय के साथ बिस्कुट और ब्रेड का कोई जवाब ही नहीं है! चाय पीने के बाद कई लोग तली हुई चीजें, फलों के जूस के साथ अपने नाश्ता में शामिल करते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट कुछ भी खाने से पहले सावधान होना ज़रूरी है। यदि आप कुछ भी खाली पेट में सुबह उठकर खा लेते हैं। तो इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति बहुत समय तक सुबह उठने के बाद खाली पेट रहता है और उसके बाद कोई तली हुई चीजें खाता है। तो यह उसके शरीर के लिए घातक साबित होता है। सुबह उठने के 2 घंटे बाद नाश्ता करने की भी सलाह दी जाती है। खाली पेट कौन सा खाना नहीं खाना चाहिए?

मसालेदार भोजन

बहुत से लोगों के सुबह के मेन्यू में पकोड़ा, कचौरी, लूची या सिंगारा होता है। लेकिन मसालेदार खाना खाली पेट बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इससे पेट में एसिडिक रिएक्शन हो सकता है।

फलों का रस

बहुत से लोग सोचते हैं कि सुबह के समय फलों का जूस सेहत के लिए अच्छा होता है। पर ये सच नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन की शुरुआत में फलों का जूस नहीं खाना चाहिए। यह शरीर के लिए सही नहीं होता है। खाली पेट में चीनी युक्त जूस स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसलिए सुबह खाली पेट फलों के जूस का सेवन ना करें।

दही

दही में लैक्टिक एसिड होता है। पेट में एसिडिटी का स्तर खराब हो सकता है। खाली पेट दूध पीना भी ठीक नहीं है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड अच्छे बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। जो एसिडिटी को बढ़ाता है। यदि आप गैस के शिकार हैं तो सुबह खाली पेट में दूध एवं दही ना खाएं।

नाशपाती

नाशपाती से शरीर को हानि होती है। खाली पेट नाशपाती खाने से पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए सुबह के समय नाशपाती नहीं खानी चाहिए। अगर आप फिर भी खाना चाहते हैं। तो इसे दलिया के साथ मिलाकर खाएं।

खट्टे फल

फल स्वास्थ्यवर्धक होता है। लेकिन आपके पास फल खाने का अच्छा समय होना चाहिए। खाली पेट खट्टे फल एसिड पैदा करते हैं। इसलिए इन्हें खाली पेट खाने से हमारा पाचन शक्ति कम हो जाता है।

कॉफ़ी

बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप कॉफी से करते हैं। लेकिन खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है। इसलिए यदि आप सुबह कॉफ़ी पी भी रहे है। तो उसे बिना चीनी एवं बिना दूध के पिए। ब्लैक कॉफी पी सकते हैं।

टमाटर

टमाटर को सुबह खाली पेट खाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इनमें टैनिक एसिड अधिक मात्रा में होता है और इससे पेट में एसिडिटी बढ़ जाती है। इसके परिणामस्वरूप गैस्ट्रिक अल्सर हो सकता है।

प्रोटीन बार

हालांकि इसे नाश्ते के विकल्प के रूप में मार्केट में बेचा जाता है। यह बार बहुत स्वस्थ नहीं होते हैं। इनमें से कई बार में उच्च स्तर की चीनी, शहद और कॉर्न सिरप होते हैं। चॉकलेट चिप्स और अन्य फ्लेवर जैसे ऐड-ऑन के साथ चीनी की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए प्रोटीन बार खाली पेट ना खाएं।

जैम

बच्चों को अपने टोस्ट पर जैम बहुत पसंद होते हैं। लेकिन इसे खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है क्योंकि यह सिर्फ कार्बोहाइड्रेट होता है। जैम एक मीठा, उच्च कैलोरी वाला नाश्ता है। जैम के बजाय अपने टोस्ट के साथ अंडे खाने की कोशिश करें और सॉसेज जैसे प्रोसेस्ड मीट से बचें। कोशिश करें कि सफेद ब्रेड की जगह मल्टी ग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करें।

कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें, यहाँ सिर्फ जानकारी दी गई है।

ये उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles