23.3 C
New York
Wednesday, July 24, 2024

Buy now

प्राकृतिक तरीकों से टैनिंग को हटाये tan removal natural treatment

सूर्य की किरणें तो सभी को अच्छी लगती हैं| और यह काफी फायदा भी पहुंचती है| प्राकृतिक तरीकों से टैनिंग को हटाये

पर इसके साथ त्वचा पर आने वाला टैनिंग कोई भी नहीं चाहता| सूरज की किरणोंका सबसे ज्यादा असर त्वचा

पर पड़ता है|जब गर्मी का भी मौसम आता है|और इसमे बहुतसे लोग समुद्र के किनारे, नदी में, वाटरपार्क में जाना

पसंद करते हैं| बच्चों से लेकर सभी को घूमना पसंद है|पर इस मज़े की कीमत आपकी त्वचा को

चुकानी पड़ती है| वह बहुतही काली, उदासीन हो जाती है| त्वचा में मेलानिन का स्तर बिगड़ने के

कारन सूरज की यूवी किरणों की वजह से सनटैन होता है| अगर आप को भी सनटैन हो गया है| तो

निचे दिए गए कुछ प्राकृतिक NATURAL तरीके अपनाकर इसे ठीक कर सकते हैं| साथ ही आपकी

त्वचा का रंग भी निखर आयेगा|

ये भी पढे :पति की याददाश्त कमजोर हो रही है ? या ये नॉर्मल है ? – Gharelu Nuske

प्राकृतिक तरीकों से टैनिंग को हटाये tan removal natural treatment

नींबू, गुलाब, ककड़ी

ककड़ी, गुलाब जल और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाले| इसे प्रभावित स्थानों पर लगाले|

१५ मिनट तक ऐसेही रहने दे| बादमे ठन्डे ठंडे पानी से धो ले|

शहद, नींबू का फेस पैक

आधे नींबू के रस में १ चम्मच शहद मिलाले|इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्र पर २० मिनट तक लगा

रहने दे| फिर धो ले| नींबू प्राकृतिक ब्लीचिंग के लिए जाना जाता है| शहद हमरी त्वचा को नमी,

प्राकृतिक चमक और आराम देता है|

नारियल पानी

नारियल पानी सूर्य के हानिकारक प्रभावों से बचाता है| चेहरे पर नारियल के पानी का रोज

इस्तेमाल करने से टैनिंग से बचने में मदद मिलेगी| साथ ही जल्दी ही निखार भी आएगा|

टमाटर, नींबू और दही

टमाटर का गूद दो चम्मच, दही १ चम्मच और नींबू का रस १ चम्मच ले| उन्हें अच्छी तरह से

मिक्स करे| इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाले| आधे घंटे तक लगा रहने दे बादमें धो ले|

यह पैक सन टैन, काले धब्बे और दाग भी अच्छे से हटा देगा| इस पैक का प्राकृतिक

ब्लीचिंग गुण बेहतरीन है| इस पैक में टमाटर होने की वजह से खुजली महसूस हो सकती है|

पर यह जल्द ही शांत हो जाएगी|

हल्दी और नींबू

१ चम्मच हल्दी पाउडर में नींबू का ४ चम्मच रस डालें| और इसका पेस्ट बना लें| इस पैक को

प्रभावित स्थान पर लगाले| आधे घंटे तक रहने के बाद धो ले|

नीबू में त्वचा को गोरा करने के गुण हैं| हल्दी बेहतरीन एंटी-बैक्टीरियल है, जो उम्र बढ़ने के

निशान को रोकने में मददगार है|

पपीता और दूध

पपीता को मसल ले| इसमें दूध मिलाकर पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाले|

सूखने पर ठंडे पानी से धो लें|

आलू का रस

टैनिंग को हटाने के लिए सबसे कारगर उपायों में से एक आलू का रस है| आलू का रस निकलकर

प्रभावित क्षेत्र पर रगड़ ले| सूखने के बाद धो ले| आपको तुरंत परिणाम नजर आयेगा| बेहतरीन

परिणाम के लिए नियमित कुछ दिनों के लिए इसका इस्तेमाल करे|

दूध और केसर

दूध और केसर का यह पैक चेहरे पर अत्याधिक मेलेनिन सिंथेसिस को नियंत्रित करने में कारगर

साबित होता है| इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग पूरी तरह दूर होती है|

केसर के ४-५ दाने लेकर कच्चे दूध में आधे घंटे के लिए डुबोकर रखें|बादमे दूध में केसर को

मसल लें| इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्र पर लगाले| ५ मिनट तक सूखने दें| इसके बाद इस मिश्रण

की एक और परत लगाले| बादमे में इसे पानी से धो लें|

दूध, खीरा और नींबू से प्राकृतिक तरीकों से टैनिंग को हटाये

अगर आपकी त्वचा पर बहुत ज्यादा मात्रा में टैनिंग हुई है तो यह आसान उपचार भरोसेमंद साबित हो सकता है|

ताज़ा खीरा का एक चम्मच रस, २ चम्मच दूध और ४-५ बूँदें नींबू का रसमिलाकर एक पैक बनाले|

यह पैक प्रभावित क्षेत्रों पर लगाले| इसे ५ मिनट तक रहने दें|बादमे पानी से धो लें|

चेहरा एवं त्वचा से प्रभावी रूप से टैनिंग हटाने के लिए यह उपचार का हररोज एक बार ज़रूर करें|

ये भी पढे :एकादशी व्रत क्यों करते है ? भूलकर भी न खाए ये चीजें – My Jivansathi

मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल

मुल्तानी मिट्टी में प्राकृतिक खनिज पदार्थों भरपूर मात्रा में पाए जाते है| इसके कारन त्वचा की

टैनिंग को दूर करने में काफी मदद मिलती है|

गुलाबजल त्वचा को पोषण देने का काम करता है|

३ चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले| पर्याप्त मात्रा में गुलाबजल ले| मुल्तानी मिट्टी को १ घंटे तक डुबोकर रखें|

जैसे ही यह मुल्तानी मिट्टी नर्म हो जाए तो इसमें गुलाबजल मिलाकर एक नर्म पेस्ट तैयार करें|

इसे अपनी त्वचा पर लगाकर १५ मिनट तक रहने दे | बाद में पानी से धो लें|

आपकी त्वचा अगर रूखी है तो इस पैक के इस्तेमाल के बाद एक अच्छे मोइस्चराइज़र का इस्तेमाल जरुर करें|

आशा है आपको प्राकृतिक तरीकों से टैनिंग को हटाये यह जानकारी पसंद आई होगी|

निवेदन: इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर जरुर शेअर करे ताकि दूसरों को भी इसका

फायदा हो सके| शायद कोई महंगी फीस की वजह से इलाज ना करा पा रहा हो और इस तकलीफ

से जूझ रहा हो| तो यह जानकारी उसे बहुत काम आ जायेगी और वह आपका एहसान जरुर मानेगा|

Neha
Neha
अगर आपको ये लेख पसंद है तो शेयर जरूर कीजिए

Related Articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles