चेहरे पर पड़ रहा है कम उम्र का असर? जल्दी से इन आदतों को बदलें
क्या आप जानते है कि आपकी गलती की वजह से आपको कम उम्र में ही बढ़ी उम्र का आभास होता है। ऐसे में यह प्रश्न उठता है चेहरे की त्वचा की देखभाल कैसे करें? हर कोई अपने को खूबसूरत देखना चाहता है। लेकिन अपनी ही गलतियों की वजह से अक्सर चेहरे पर तेजी से बढ़ती उम्र का असर देखने को मिलता है। त्वचा बेजान हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए क्या करें? कौन सी आदतें बदलें?
रात को चेहरा अच्छे से धोकर सोएं
यदि आप अपने चेहरे को दमकते हुए देखना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको अपने चेहरे का खास तरह से ख्याल रखना होगा। इसके लिए आपको अपने चेहरे को रात में सोने से पहले अच्छे से धोना होगा।
क्या आप उन लोगों में से हैं जो रात को सोने से पहले अपना चेहरा धोते हैं? जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उनके चेहरे पर उम्र का असर जल्दी पड़ता है। रोजाना रात में एक नियम की अपना चेहरा अवश्य धो लें। इससे त्वचा को फायदा होगा। त्वचा तरोताजा रहेगी।
ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं

त्वचा की देखभाल सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी करना जरूरी है। जो लोग कम पानी पीते हैं, उनकी त्वचा बहुत रूखी हो जाती है। नतीजतन, त्वचा पर तेजी से उम्र बढ़ने का आभास होता है। दिन में कम से कम तीन से चार लीटर पानी जरूर पिएं। इससे चेहरे की त्वचा अच्छी होगी।
सनस्क्रीन का जरूर इस्तेमाल करें
धूप की किरणें त्वचा पर पड़ने पर हमारी त्वचा ज्यादा उम्र की लगने लगती है। इसलिए त्वचा को हमेशा धूप से बचाने की कोशिश करें। जो लोग धूप के संपर्क में आते हैं, उनको नियमित रूप से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। सनस्क्रीन जैसी क्रीम में जिंक ऑक्साइड, टाइटेनियम ऑक्साइड होता है। ये त्वचा को हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाते हैं।
हर रोज़ शैम्पू ना करें
क्या आप रोज शैम्पू करते हैं? यदि करते हैं, तो हम आपको बता दें कि यह त्वचा के लिए हानिकारक होता है। शैम्पू चेहरे की त्वचा में नमी को कम करता है। हफ्ते में तीन से चार दिन शैंपू करें। उससे ज्यादा शैंपू करने से आपके चेहरे पर असर पड़ेगा।
सन ग्लास ज़रूर पहने
धूप में निकलते समय सन ग्लास अवश्य पहनें। धूप में निकलने से पहले सनग्लास पहनने की सलाह दी जाती है ताकि आपका चेहरा धूप से सुरक्षित रहे और आप हमेशा खिले-खिले से रहें। जो लोग धूप निकलने से पहले सनग्लास नहीं लगाते हैं। वह कम उम्र में ही ज्यादा उम्र के दिखने लगते हैं।
फास्ट फूड खाने से बचें
क्या आप नियमित रूप से जंक फूड खाते हैं? ध्यान रखें कि इससे आपकी त्वचा पर उम्र के गंभीर निशान भी पड़ जाते हैं। ब्लड शुगर का स्तर भी इससे बढ़ता है, और हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। जितना अधिक आप इस प्रकार के भोजन से बचेंगे, आपकी त्वचा उतनी ही बेहतर होगी।
चेहरे में मॉइस्चराइजर ज़रूर लगाएं
बहुत से लोग चेहरे पर मॉइस्चराइजर नहीं लगाते हैं। यह त्वचा को भी नुकसान पहुंचाता है। अपने चिकित्सक से सलाह लेकर ही, आप आपके लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइज़र खरीदें और उपयोग करना शुरू करें। इससे त्वचा को फायदा होता है। ज्यादा उम्र में भी आप कम उम्र के लगेंगे।
कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें, यहाँ सिर्फ जानकारी दी गई है।
ये उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
