23.3 C
New York
Wednesday, July 24, 2024

Buy now

हल्दी से रोगों का इलाज | haldi se 10 rogo ka ilaj

मै शादीशुदा महिला और एक बच्चे की माँ हु।शादी एक छोटेसे गाव में हुई है। हल्दी से रोगों का इलाज

यहा डॉक्टर नहीं है। मेरी पढ़ाई बी ए तक हुई है। कहते है, की हल्दी के बहुत सारे औषधी गुण

होते है। मुझे हल्दी के फायदे बताइए, और उसको कीस बीमारी में कैसे इस्तमाल करना है, ये भी

बता दीजिए।

हल्दी से रोगों का इलाज (Turmeric Powder)

शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो हल्दी को ना जानता हो| यह हमारे भोजन में प्रयोग होने वाला

ऐसा मसाला है जो हररोज इस्तेमाल होता है| और इसके पीछे का कारण है इसके कई सारे महत्वपूर्ण

लाभकारी गुण। पर कई लोगों को हल्दी के गुणों के बारे में पता ही नहीं हैं| और अगर पता है

भी तो उसका इस्तेमाल करने का तरीका पता नहीं है। आज हम यहापर इसीके बारेमे चर्चा करने

वाले है| चलिए जान लेते है हल्दी के इस्तेमाल से किये जाने वाले घरेलु नुस्खे और उसके फायदों

के बारे में। हल्दी के घरेलु नुस्खे और औषधीय गुण remedies of turmeric powder

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये increase immunity power

हररोज १ गिलास गुनगुने दूध में,१ चम्मच हल्दी के पाउडर मिलाकर पीने से शरीर की रोग

प्रतिरोधक- क्षमता बढती है| इससे आप सर्दी, जुकाम से बच जाते है| आपको शरीर के दर्द,

चोटे, पीड़ा में भी फायदा पहुंचता है|

खून बहाव को रोके हल्दी से stops bleeding

चोट लग गई हो,या किसी तेज वस्तु से शरीर में कही कट हो गया हो तो हल्दी में थोड़ी फिटकरी

मिलाकर चोट की जगह पे लगा ले|इससे खून, बहाव रुक जायेगा और घाव भी जल्दी भर जायेगा|

हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते है| जो बक्टिरिया को पनपने नही देता|

मुह के छालों से छुटकारा get rid of mouth ulcer

गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर कुल्ला करे| इससे मुंह के छाले ठीक होते है|

मुह की बदबू को हल्दी से रोके bad breadth

हल्दी, नमक और थोडासा सरसों के तेल मिलाले| इस मिश्रण से अंगुली से प्रतिदिन मसूड़ों की

मालिश करनेसे मुंह की बदबू, पायरिया, दांतों के रोग में फायदा होता है।

ये भी पढे : दर्द कम कैसे करू ? डंख मारता है – My Jivansathi दिन रात तड़पती रहती हु।

पीलिया में राहत jaundice

आधे किलो बिना मलाई वाला दही ले| इसमें २ चम्मच हल्दी मिळाले| इसे दिन में ३ बार

खाने से पीलिया की बीमारी में लाभ होता हैं|

जुकाम आना, गला बैठना का हल्दी से इलाज

१ गिलास गर्म दूध, १ चम्मच हल्दी,  १० काली मिर्चों का पाउडर मिलाले| इसे सुबह-शाम पियें|

ठंड लगकर आने वाला जुकाम, गला बैठना जैसी बीमारी में आराम पहुंचेगा|

हल्दी से रोगों का इलाज | haldi se 10 rogo ka ilaj

कैंसर की रोकथाम prevent cancer

हल्दी का सेवन करते रहने से कैंसर होने की संभावना ७०-८० परसेंट तक कम हो जाती है|

हल्दी के रोजाना सेवन करने के लिए आप भोजन में हल्दी डालकर इसका सेवन कर

सकते है| ऐसा शोध के अनुसार हल्दी में कैंसर से बचाव के गुण होते है|

टूटी हड्डी जोड़े

हड्डी टूटने पर प्लास्टर लगाया नहीं है तो किसी सीधी लकड़ी को उस जगह पर बांध ले।

ताकि वह जगह से हिले नहीं| साथ ही साथ आप दूध में हल्दी मिलाकर रोजाना इस दूध

का सेवन करें| इससे आपकी हड्डी जल्दी जुड़ जाएगी|

मोच आना : haldi se 10 rogo ka ilaj

शरीर में कोई चोट या मोच आई हो तो सरसों के तेल ले| उसमे हल्दी और पिसे प्याज

को डाले| इसे गर्म कर लें| जब यह गर्म पेस्ट सहने योग्य हो जाये तो इसे मोच वाली जगह

पर लगाकर किसी कपड़े से बांध दें| जल्द ही दर्द से दर्द से आराम मिलेगा|

घुटने का दर्द और गठिया ठीक करे

अगर आपके घुटने में दर्द रहता है तो यह नुस्खा अपनाये|

हल्दी में हल्की मिश्री डाले| इसमें थोडासा पानी और चूना हल्की मात्रा में मिलाकर लेप बना लें।

जब लेप का रंग गाढ़ा लाल बने तब इसे दोनों घुटनों पर अच्छी तरह से लगाकर ऊपरसे

कपड़ा बांध दें| लेप की जगह पे आपको ठंडक महसूस होगी। साथ ही साथ आप दूध में

हल्दी मिलाकर पी लिया करे। एक सप्ताह तक यह प्रयोग लगातार करनेसे आपके घुटने

का दर्द दूर हो जायेगा|

चेहरे को निखारे

ये भी पढे : हम मंदिर की परिक्रमा क्यों लगाते है? 

अगर चेहरे और शरीर पर दाग धब्बे है| या आपको एलर्जी है| यह नुस्खा आपके लिए है

हल्दी पावडर में थोडासा टमाटर का रस और नींबू के २-३ बुँदे मिलाले। और इसका पेस्ट

तैयार करें। यह पेस्ट चेहरे पर लगाकर इसे सूखने दे| सूखने के बाद साधे पानी से धो ले।

इससे आपके चेहरे पर अगले दिन निखार आ जाएगा|

मुहासे से छुटकारा

हल्दी पाउडर में चन्दन मिलाकर पेस्ट बनाले| इसे लगाकर सूखने के बाद धोले|

इससे आपकी मुहासे कि समस्या ख़त्म हो जाएगी|

पाचन शक्ति बढ़ाये

हल्दी के सेवन से पाचन क्रिया ठीक होती है| इससे गैस, एसिडिटी जैसी समस्या भी नहीं होती।

साथ ही पेट से जुडी अन्य समस्याए भी नही होती|

विषैले जंतु के काटने पर

अगर आपको कोई विषैला जंतु काट ले, तो हल्दी को थोडासा गर्म करके डंक की जगह पर

लगाने से आराम मिलाता है|

आंखों की बीमारी

हल्दीयुक्त पानी तैयार करे| इस पानी से दुखती हुई या सूजी हुई आंखें धो ले|

हल्दी युक्त पानी तैयार करने के लिए, हल्दी को पानी में डालकर अच्छेसे उबाल लें।

बादमे उस पानी को साफ कपड़े से छान ले|

आशा है आपको “हल्दी के घरेलु नुस्खे और औषधीय गुण” यह जानकारी पसंद आई होगी|

निवेदन: इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर जरुर शेअर करे ताकि दूसरों को भी इसका फायदा हो सके| शायद कोई महंगी फीस की वजह से इलाज ना करा पा रहा हो और इस तकलीफ से जूझ रहा हो| तो यह जानकारी उसे बहुत काम आ जायेगी और वह आपका एहसान जरुर मानेगा|

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles