23.3 C
New York
Wednesday, July 24, 2024

Buy now

नींद की गोली लिए बिना कैसे सोएं?

नींद की गोली लिए बिना कैसे सोएं?

पूरी दुनिया में एक नहीं बल्कि की सारे लोग हैं, जो नींद की बीमारी वाले रोग से पीड़ित होते हैं। ऐसे में बहुत सारे लोग इस बीमारी के लिए दवा लेते हैं। ताकि उनको आधी रात में उठना ना पड़े। ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें रात में नींद भी नहीं आती है। वह रात में अच्छी नींद आए इसलिए भी नींद की गोलियां लेते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे। 

जिन्हें अपनाकर आपकी नींद वाली बीमारी भी दूर होगी। यहां तक कि आपको नींद की दवाई लिए बिना ही नींद भी आएगी। कैसे आइए जानते हैं, उन उपायों के विषय में जो आपकी नींद से संबंधित हर समस्या को दूर कर देगा।

भींगे पैर कभी भी ना सोएं

बहुत सारे लोग ही रात में सोने से पहले अपने हाथ पर को अच्छे से धो कर सोते हैं। लेकिन हाथ पैर धोना ही काफी नहीं होता। हाथ पैर धोने के बाद पैरों को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए। ताकि पैर के तलवे पर पानी का अंश ना रहे। गीले पैर बिल्कुल भी ना सोएं। 

डॉक्टरों के मुताबिक, पैर शरीर के तापमान के हिस्से को नियंत्रित करता हैं। इसलिए अगर पैर गीले हैं तो शरीर के तापमान में संतुलन नहीं रहता है। इसलिए अपने पैरों को अच्छे से पोंछकर ही सोएं।

समय अनुसार सोने की कोशिश कीजिए

आज का जमाना स्मार्टफोन का जमाना है। हर कोई दिन भर स्मार्टफोन पर चिपके रहते हैं। रात हो या दिन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। बस उनका समय हमेशा स्मार्टफोन को चलाने में ही रहता है। यही कारण है कि अक्सर लोगों को रात में देर से नींद आता है। या फिर ज्यादा दिन तक ठीक से ना सोने की वजह से भी नींद की बीमारी भी हो जाती है। हर दिन एक निश्चित समय पर सोने की आदत डालिए। फोन से दूर रहें। 

सोशल मीडिया को बॉय और किताबों से दोस्ती कीजिए

नींद में अक्सर विघ्न बिजली के उपकरण भी डालते हैं। उनमें से ही एक मोबाइल फोन है। इसलिए सोने से ठीक पहले ग्रुप चैट, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि का इस्तेमाल करने से बचें।

रात को सोने से पहले लैपटॉप या मोबाइल पर वेब सीरीज या अन्य कोई चीज़ देखने के स्थान पर हल्के लाइट में किताबें पढ़ने की आदत डालिए। किताबें पढ़ने से दिमाग शांत होता है और नींद भी जल्दी आती है। यदि आप किताब पढ़ने के शौकीन नहीं है। तो आप उसके स्थान पर समाचार पत्र भी पढ़ सकते हैं।

अपने पुराने गद्दे और बिस्तर को बदलकर नरम गद्दे का प्रयोग करें

गद्दे और बिस्तर भी नींद ना आने की एक वजह है। कई बार आरामदायक गद्दे से भी शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। नसों और मांसपेशियों को आराम मिलता है। नींद तुरंत आती है। मोटे गद्दों को कहें अलविदा।

स्नान कर सकते है

सोने से पहले स्नान कर लें। अगर आपको सर्दी लगने की आदत नहीं है, तो इस टिप्स को ज़रूर आजमाएं। यह सुविधाजनक टिप्स है। जो नींद वाले मरीजों को सोने में मदद करता है। इसलिए रात में सोने से पहले अच्छे से स्नान करके सोएं।

सोने से पहले दो काम ज़रूर करें

जिस वक्त आप सोने जाते हैं। उस समय के ठीक 2 घंटे पहले अपने रात का डिनर ले। सोने जाने के 4 घंटे पहले चाय या कॉफी बिल्कुल ना पीएं। वरना आपको रात में नींद नहीं आएगी और आप बेचैन से हो जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles