आंखों की रोशनी बढ़ानी है?: रोज खाएं ये चीजें

कौन है वह खाद्य पदार्थ जो आंखों की सेहत का ख्याल रखते हैं

आंखों के लिए फायदेमंद मछली, अंडे, गाजर, पालक, दही और दूध

पोषण और नेत्र स्वास्थ्य के बीच का संबंध बहुत गहरा है। आंखों की रोशनी अच्छी रखने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से स्वस्थ भोजन करें। आज कल तो मोबाइल का जमाना है। लोग  रात भर जग कर मोबाइल और लैपटॉप पर अपना हाथ घुमाते रहते हैं। यह आदत शुरु-शुरु में  तो अच्छी होती है। लेकिन जब भी यह आदत जरूरत बन जाती है। तब ही व्यक्ति को बहुत बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वह है आंखों की समस्या। इसलिए विटामिन, खनिज और विभिन्न एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना महत्वपूर्ण है। वैसे तो कई तरह की सब्जियां और फल होते हैं, जो आपके आंख के लिए अच्छा होता है। इसलिए आपको हर तरह की सब्जियों को मिलाकर एक डेली फूड लिस्ट बनानी होगी।

विभिन्न रंगों के खाद्य पदार्थों की सूची बनाकर रखिए। यह बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर को विभिन्न प्रकार के विटामिन और फैटी एसिड खाने से मिलते हैं। ये सभी एंटी-ऑक्सीडेंट आंखों की पुरानी समस्याओं को नियंत्रित करते हैं। आंखों की दृष्टि बढ़ती है।

मछली खाएं

रुई, कतला, हिलसा आदि। जैसी मछली अधिक खाएं जिनमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड अधिक होता है। आंखों के रोशनी के लिए यह अच्छा होता है। जिस तरह से हरी सब्जियां आंखों के लिए अच्छी होती हैं। ठीक उसी तरीके से मछलियां भी आंखों के लिए अच्छी साबित होती है। डॉक्टर भी यही सजेस्ट करते हैं कि यदि आप अपने आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं। तो अपने आहार में मछली को जरूर शामिल करें। ताकि आपकी आंखों की दृष्टि बढ़ सके।

गाजर ज़रूर खाएं

यह तो सभी जानते हैं कि गाजर आंखों का ख्याल बहुत अच्छे से रखती है। इसमें बीटा-कैरोटीन होता है। जो शरीर को विटामिन ए प्रदान करता है। गाजर को यदि कोई व्यक्ति रोज़ खाता है। तो वह आंखों के संक्रमण से बच सकता है। आपको गाजर खाना नहीं पसंद है। तो आप उस का हलवा खा सकते हैं। हलवे को और टेस्टी बनाने के लिए आप खोवा एवं दूध का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको गाजर का जो ओरिजिनल टेस्ट होता है। वह नहीं मिलेगा और आपको खोया और दूध का टेस्ट ज्यादा मिलेगा। इस तरीके से आप गाजर को हलवा के रूप में भी खा सकते हैं और अपनी आंखों की रोशनी को बचा सकते हैं।

अंडा ज़रूर खाइए

आंखों की सेहत के लिए अंडा खाना बहुत जरूरी है। अंडे की जर्दी में कई तरह के मिनरल्स होते हैं। इसमें विटामिन ए और जिंक होता है। आंखों के स्वास्थ्य के लिए यह सभी तत्व महत्वपूर्ण हैं। वैसे तो उबला हुआ अंडा खाना आंखों के लिए अच्छा होता है। लेकिन आपको यदि अंडे खाने से दिक्कत है। तो आप केवल अंडे के अंदर जो कुसुम होता है। उसे निकालकर खाइए। कारण अंडे का कुसुम ही आंखों के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है।

दूध और दही खाइए

दूध और दही में भी भरपूर मात्रा में विटामिन ए और जिंक होता है। दोनों घटक ही आंख के विभिन्न हिस्सों की देखभाल करते हैं। इसके अलावा, दूध में कुछ खनिज होते हैं जो रात की दृष्टि में सुधार करते हैं।

आंख हम सबके शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है।  हम सब अपनी आंखों से इस सुंदर पृथ्वी को देख पाते हैं।  यदि हम अपनी आंखों की रोशनी से पूरी दुनिया को और भी अच्छी तरीके से देखना चाहते हैं। तो हमें जरूर से अपनी आंखों का ध्यान रखना चाहिए और उसकी अच्छाई के लिए हमें अच्छा-अच्छा खाना भी खाना चाहिए। ताकि हमारी आंखों की दृष्टि लंबे समय तक सुरक्षित रह सकें और हमें देखने में कभी कोई दिक्कत ना आ पाएं।

कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें, यहाँ सिर्फ जानकारी दी गई है।

ये उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles