असली घी की पहचान कैसे करें? how to check ghee is pure or not

how to check ghee मेरा नाम प्रमिला साहनी है। मै पानीपत में रहती हु। एक दिन घी बेचने के लिये एक महिला

घूम रही थी। तो मैंने 1 किलो ले लिया। मगर घी मिलावट वाला था शायद। कुछ दिन के बाद

उससे दुर्गंध भी आना शुरू हुआ। मिलावट वाला घी पहचानने का कोई घरेलू तरीका होगा तो

प्लीज बताइए।

घी और मिलावट : how to check ghee is pure or not

भारत देश पूरी दुनिया में दूध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है| एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में

१४६.३१ मिलियन टन दूध का उत्पादन किया जाता है। भारत में दूध-घी-छाछ काफी मशहूर है|

आजकल कई सारी कंपनिया घी बना रही है| बाजार में जितनी भी घी बेचने वाली कंपनियां है

वो दावा करती है कि वह १०० फीसद शुद्ध देशी घी/असली घी बेच रही है| पर यह सच नहीं है|

घी में कई तरह की मिलावट की जाती है| यदि हम ऐसा मिलावट वाला घी impure ghee खा ले,

तो सेहत बनाने की छोड़िये, हमारे शरीर में और कई बीमारियाँ उत्पन्न हो जाएगी|

ये भी पढे : खांसी की आयुर्वेदिक दवा Ayurvedic medicine for cough - Gharelu Nuske

असली घी की पहचान कैसे करें ? how to check ghee is pure or not

शुद्ध घी की हाथ से जांच कैसे करें ?

थोड़ा सा घी ले। अब उसे हाथ पे रगडें और सूंघकर देखें। अगर थोड़ी ही देर में घी की खुशबू आना बंद
हो जाए, तो वह मिलावटी है। शुद्ध, असली घी नहीं है

तिल्ली के तेल की मिलावट वाला घी कैसे पहचानते है ?

१०० मिली. घी ले। उसमें फरफ्यूरल ,हाइड्रोक्लोरिक एसिड और एल्कोहल मिला दे। १० मिनट बाद अगर
इसका रंग लाल बने, तो उस घी में तिल्ली के तेल की मिलावट की गई है।

कोलतार डाई की मिलावट वाला घी कैसे पहचाने ?

एक चम्मच घी ले| उसमें ५मिलि. हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालें| देखिये उसके रंग में क्या फर्क आता है|
अगर घी लाल बने तो घी में कोलतार डाई मिलाई गई है| समझ जाये की वह घी मिलावटी घी है|

घी में आलू की मिलावट है या नहीं कैसे चेक करें ?

एक चम्मच घी ले| उसमें चार-पांच बुँदे आयोडीन डालें| अगर उसका रंग नीला बने तो वह घी मिलावटी घी है|
इस घी में उबला आलू मिलाया गया है|

कैसे पहचाने की घी में डालड़ा मिलाया गया है या नहीं ?

एक चम्मच घी ले| उसमें ५मिलि. हाइड्रोक्लोरिक एसिड और एक चुटकी चीनी मिलाएं|
अगर घी का रंग चटक लाल बने, तो घी में डालडा मिला हुआ है|

क्या ये जानकारी अच्छी लगी ?

इस तरह से आप बडेही आसानीसे घर बैठे ही पता कर सकते है की घी असली है या नहीं|

ये भी पढे : पिंपल्स से परेशान हु । अगले साल शादी करनी है। pimples removal tips hindi

आशा है आपको “असली घी की पहचान कैसे करें how to check ghee is pure or not” यह जानकारी

पसंद आई होगी|

निवेदन: इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर जरुर शेअर करे ताकि दूसरों को भी इसका फायदा हो सके|

यह जानकारी किसीके बहुत काम जरुर जायेगी और वह आपका एहसान जरुर मानेगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

More like this

धूम्रपान छोड़ने का आसान तरीका

धूम्रपान की आदत आसानी से नहीं जाती है। खासकर जब आदत बहुत पुरानी होती है। धूम्रपान की...

तुलसी की पत्तियों के चमत्कारिक उपयोग

तुलसी :- हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा महत्व तुलसी के पौधे को दिया जाता है। पौराणिक महत्व...

तांबे के बर्तन में खाने-पीने के हैं अनगिनत फायदे

स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। हालांकि, ज्यादातर लोग पानी...