40 के बाद भी दिखना है फिट?: पुरुष अपनाएं ये आदतें

40 की उम्र पार करने के बाद पुरुष अपनी बॉडी को कैसे फिट रखेंगे?

एक इंसान की उम्र हर वक्त साथ नहीं देती है। हर उम्र में व्यक्ति बढ़ता रहता है। उसके शरीर में बदलाव होते रहते हैं और एक निश्चित उम्र में जब व्यक्ति पहुंच जाता है। तो उस वक्त उसे अपनी सेहत का बहुत खास ख्याल रखना होता है। ताकि वह स्वस्थ एवं फिट रह सके।

ऐसे में जब कोई पुरुष 40 की आयु सीमा पार कर जाता है। तो उन्हें भिन्न-भिन्न रोगों की समस्या भी होती है। जैसे कि हाई प्रेशर, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड और भी कई तरीके की बीमारी है। जिनसे पुरुष शिकार होते हैं। ऐसे में उनको पहले से ही प्रीकोशन लेकर अपने शरीर का ख्याल रखना होगा। जिससे कि 40 की उम्र जब वह पार कर जाएं। तो उन्हें कोई समस्या ना हो। वह ठीक वैसे ही दिखे जैसे कि एक 20 साल का युवक नज़र आता है। एकदम फिट। इसके लिए कुछ टिप्स है जिसे आप फॉलो कर अपने आप को सेहतमंद एवं फिट रख सकते हैं। यदि आप 40 वर्ष के पुरुष हैं।

खान-पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए

एक उम्र के बाद अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आप की उम्र 40 वर्ष है और आप एक पुरुष है। तो अपने खानपान में विशेष रूप से ध्यान दीजिए। प्रोटीन युक्त खाना, फाइबर और जिन खाने में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। उन खाद्य सामग्री को जरूर अपने आहार में शामिल करें। खानपान पर हम जोर इसलिए दे रहे है क्योंकि एक उम्र के बाद व्यक्ति की पाचन शक्ति कम हो जाती है।

हमेशा हाइड्रेटेड रहे

जिस तरह से शरीर के लिए अच्छा खाद्य पदार्थ जरूरी है। ठीक वैसे ही शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीना भी बहुत जरूरी होता है। ताकि आगे चलकर किडनी से संबंधित कोई बीमारी ना हो।

यदि आपको प्लेन वॉटर पीना पसंद नहीं है। तो आप उसके स्थान ग्लूकोज पानी, जूस या किसी भी प्रकार का हर्बल चाय ले सकते हैं। ताकि जूस नारियल पानी एवं चाय के रूप में पानी की मात्रा आपके शरीर में प्रवेश कर सकें। आप 40 की उम्र में भी 20 के लग सकें।

साबुत अनाज खा सकते हैं

नाश्ते में ओट्स और फल खाते मुस्कुराते अधेड़ पुरुष

साबुत अनाज में बहुत सारे खाद्य पदार्थ आते हैं। जो व्यक्ति के शरीर को फिट रखने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैसे कि ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस आदि। इन सभी खाद्य पदार्थ में विटामिन बी शामिल होता है। जो व्यक्ति को तंदुरुस्त एवं सेहतमंद बनाने में मदद करता है।

हफ्ते के एक दिन ज़रूर तैरे

40 की उम्र के बाद यदि कोई व्यक्ति अपने आप को फिट रखना चाहता है। यहां तक की वह अगर  सभी प्रकार की बीमारी से मुक्त हैं। तो वह फिटनेस रूटीन के रूप में तैराकी को अपने रुटीन में शामिल कर सकता है। वह हफ्ते में एक दिन तैर सकता है। इससे उसकी बॉडी तंदुरुस्त रहेगी एवं शरीर भी ठीक रहेगा।

रोज टहलने अवश्य जाएं

चलना फिरना भी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यदि व्यक्ति चलेगा नहीं तो उसके शरीर में जंग लग जाएगा। जिस तरह से किसी लोहे की चीज को दिन-प्रतिदिन किस स्थान पर रख देने से, जिस प्रकार उस में जंग लग जाता है। ठीक उसी प्रकार से शरीर भी यदि चलना फिरना बंद कर दें। तो शरीर के अंगों में बाधा आने लगती है और व्यक्ति का शरीर धीरे-धीरे खराब मशीन जैसा हो जाता है।

कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें, यहाँ सिर्फ जानकारी दी गई है।

ये उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles