1 महीने में अपना वजन कैसे कम करें?
सख्त डाइट फॉलो करने के बाद भी जब आपका वजन कम नहीं हो रहा है। तो आपको अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना होगा। यदि आप स्वस्थ जीवन शैली का पालन नहीं करते हैं। तो आप स्वस्थ जीवन जीने का सपना भी छोड़ दें। यहां कुछ लाइफस्टाइल टिप्स हम दे रहे हैं। जो आपको एक महीने में वजन कम करने में मदद करेंगे। इससे आपकी गैस्ट्रिक समस्या भी कम होगी।
धीरे – धीरे खाना खाएं
आज कल लोग इतना ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि हर चीज में जल्दबाजी करते हैं। खाना को जल्दी-जल्दी नहीं खाना चाहिए। हमेशा आराम से धीरे-धीरे खाना चाहिए। साथ ही धीरे-धीरे अच्छे से चबाकर खाना चाहिए। भोजन करते समय टीवी या मोबाइल ना देखें। जब आप खाना खाते हैं तो सिर्फ दिमाग से खाना ही खाएं। तभी आपको खाना आपके शरीर को लगेगा। जब हमारा पेट भर जाता है। तो हार्मोन्स हमारे दिमाग को सिग्नल भेजते हैं। फास्ट फूड खाने पर शरीर में ये हार्मोन ठीक से काम नहीं करते हैं। इसके अलावा अगर आप जल्दबाजी में खाना खाते हैं तो वह पचता नहीं है। फिर गैस्ट्रिक की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसलिए भोजन करते समय भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं।
अपने आहार में प्रोटीन ज़रूर शामिल करें

अपने वजन को कम करने के लिए बहुत से लोग मछली, मांस और अंडे को डाइट से बाहर कर देते हैं। लेकिन यह वास्तव में आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। अपने दैनिक आहार में, कभी भी कम प्रोटीन को शामिल ना करें। अगर आप मांसाहारी खाना नहीं खाते हैं तो वेज में वेजिटेबल प्रोटीन जरूर रखें। इसके लिए आप हर तरह की दाल, सोयाबीन खा सकते हैं।
एक्टिव रहें
सुबह उठकर योग करें। सारा दिन एक कुर्सी पर बैठे रहने में और ऑफिस का काम करते रहने में कोई फायदा नहीं है। एक्टिव रहने का मतलब है दिन भर छोटे-छोटे काम करना। लगातार ना बैठें एवं ना लेटें। सुबह उठकर जितना हो सके व्यायाम करें, काम के बीच में 10 मिनट का ब्रेक लें और थोड़ी देर टहलें। अगर आप वर्क फ्रॉम होम मोड में हैं, तो बीच-बीच में घर के छोटे-मोटे काम करते रहें। इसका भी लाभ होगा।
चीनी का प्रयोग बंद करें
दिन भर हेल्दी ड्रिंक्स खाने के बाद क्या आप दोपहर में चीनी के साथ दूध वाली चाय पी लेते है? यहीं पर आपकी दिन भर की मेहनत बर्बाद हो जाती है। वजन कम करना है, तो चीनी का त्याग करें। आप चीनी की जगह शहद और गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद और गुड़ वजन घटाने में जितने मददगार होते हैं, उतने ही सेहतमंद भी होते हैं।
अच्छी नींद की दिनचर्या रखें
दिन में 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। अगर आप कई रातों तक जागते हैं। तो शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जिसमें पेट की समस्या भी शामिल है। यदि शरीर को उचित आराम नहीं दिया जाता है, तो काम करने की ऊर्जा नहीं होती है। यह मेटाबॉलिज्म को भी धीमा कर देता है। इसलिए रात को जल्दी सोएं और पर्याप्त नींद लें।
इस तरह से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। रोगों से मुक्ति पा सकते हैं। हमारा खान-पान ही हमारे शरीर को फीट करने में मदद करता है। यदि आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो इन टिप्स का पालन ज़रूर करें।
कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें, यहाँ सिर्फ जानकारी दी गई है।
ये उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
