रोज अंडा खाते हैं?: शरीर को मिलते हैं ये फायदे

अंडे खाने की लत क्यों बिमारियों के लिए है बहुत फायदेमंद?

एक वक्त ऐसा था। जब अंडे खाने को लेकर बहुत सारे मतभेद पैदा हो चुके थे। लोगों के मन में यह सवाल बार-बार उत्पन्न हो रहे थे कि अंडा खाना सेहत के लिए अच्छा है या बुरा। लेकिन बहुत सारे वाद- विवादों के बाद अंत में, परिणाम यह आया कि यदि कोई व्यक्ति एक लिमिट में रहकर अंडा खाता है। तो उसे स्वास्थ्य संबंधित कोई भी बीमारी नहीं हो सकती है।

अंडे स्वास्थ के लिए लाभदायक है। कैसे आइए जानते हैं:-

नाश्ते में उबले अंडे, अंडा भुर्जी, रोटी, सलाद और दूध
मांसपेशी मजबूत होता है

अंडे में प्रोटीन होता हैं। जो शरीर के मांसपेशियों सहित शरीर के टिशू को भी बनाए रखने में मदद करता है। यदि आप अपने शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करना चाहते हैं। तो आप अंडे का सेवन बिना किसी डर के कर सकते हैं।

मस्तिष्क स्वास्थ रहता है

अंडे में विटामिन और खनिज की मात्रा होती हैं। जो दिमाग के नर्वस सिस्टम को, सही तरीके से काम करने में मदद करता है।

ऊर्जा उत्पादन करने में सहायक होता है

अंडे में वे सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिनकी जरूरत शरीर को ऊर्जा पैदा करने के लिए होती है। इसलिए अंडे का सेवन करना चाहिए।

त्वचा को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है

अंडे में कुछ विटामिन और खनिज स्वस्थ होते हैं, जो त्वचा को ग्लो देने में और शरीर के टिशू को नष्ट होने से रोकते हैं। एक मजबूत इम्यून सिस्टम एक व्यक्ति को अच्छा दिखने में मदद करता है। यदि आप अपने आप को सुंदर एवं मेंटेन करके रखना चाहते हैं। तो उबला हुआ अंडा जरूर खाएं।

आंखों को स्वस्थ्य रखता है

अंडों में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन होता है। जो आंखों को प्रभावित होने से बचाता है। एक उम्र के बाद व्यक्ति की आंखों में एक रोग उत्पन्न होने की समस्या होती है। जो सीधे आंखों के रेटिना को प्रभावित करता है। यह समस्या व्यक्ति को अंधा भी कर देता है। अंडे का सेवन करने से इस रोग से आप बच सकते हैं।

वजन घटाने में मदद करता है

अंडे में प्रोटीन लोगों को लंबे समय तक यह अहसास कराता है कि उनका पेट भरा हुआ है। इसलिए ज्यादातर लोग अपने सुबह के नाश्ते में अंडे को शामिल करते हैं ताकि उन्हें लंबे समय तक भूख ना लगे।

इस तरह से शरीर में कैलोरी का प्रवेश कम होता हैं और व्यक्ति के अंदर बार-बार कुछ खाने की इच्छा भी कम होती है। यह शरीर के ऊर्जा स्तर को भी ऊपर रखता है।

स्वस्थ गर्भ प्रदान करता है

अंडे में फोलिक एसिड होता है। गर्भवती महिला को डॉक्टर भी अंडे खाने की सलाह देते है। ताकि बच्चे को जन्म देते वक्त किसी भी तरीके की समस्या ना उत्पन्न हो। कारण अंडे का सेवन गर्भ को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

निष्कर्ष

उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, सभी आवश्यक अमीनो एसिड के साथ अंडा शरीर में सही अनुपात के साथ जाता है। इसमें वे सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। जिनकी एक मनुष्य को आवश्यकता होती है।

अंडे को हर चीज की तरह ही कम मात्रा में खाना चाहिए। अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में अंडे खाते हैं, वह भी बहुत सारे मक्खन या तेल के साथ। तो आप हृदय रोग से ग्रसित हो सकते हैं।

लेकिन अंडे में हृदय-स्वस्थ और हृदय रोग से बचाव करने वाले पोषक तत्व होते हैं। अंडे में फोलेट, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन ई और कुछ बी विटामिन पाए जाते हैं। यदि अंडा उबालकर खाएंगे तो आपको अंडे के कारण कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं होगी।

कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें, यहाँ सिर्फ जानकारी दी गई है।

ये उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles