क्या आप गर्भवती हैं और आप चाहती हैं कि आपका बच्चा होशियार हो, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं
आज का हमारा पोस्ट उन सभी महिलाओं के लिए है जो गर्भवती हैं एवं बहुत जल्द ही मां बनने वाली हैं। दुनिया की हर मां चाहती है कि उसके गर्भ से जन्म लेने वाला बच्चा स्वस्थ हो एवं बुद्धिमान हो। यही अपेक्षा आपकी भी हो सकती है। आपके आने वाले बच्चे के प्रति। यदि आप भी ऐसा सोचती हैं तो आप गलत नहीं है।
कई बार बच्चे के स्वस्थ होने में एवं बुद्धिमान होने में उसकी मां का श्रेय बहुत होता है क्योंकि कहा जाता है कि बच्चा जब मां के गर्भ के अंदर होता है। तो मां जो जो प्रतिक्रियाएं करती हैं। वही चीज़े बच्चा भी अपने मां के गर्भ के अंदर रह कर सिखता है। यदि मां ज्यादा बातें करती हैं। तो बच्चा भी ज्यादा बात करने वाला ही जन्म लेता है। यदि मां फूडी होती हैं। तो बच्चा भी फूडी होता है।
गर्भावस्था में कुछ उपाय को करना बहुत जरूरी है। यदि आप इन उपायों को अच्छे से अपनाएंगी। तो आपका बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं बुद्धिमान पैदा होगा।
तीन महीने की प्रेगनेंसी से अच्छी किताबों को रोज ज़ोर- ज़ोर से पढ़ना आरंभ किजिए

ऐसा कहा जाता है कि जब बच्चा तीन महीने का होता है। तो वह मां के गर्भ से कई तरह की आवाजें सुनता है। यह बच्चे के भाषा सीखने का पहला पर होता है। इस समय यदि आप कोई गीत गुनगुनाती हैं, किसी अच्छे किताब का कोई विशेष भाग प्रतिदिन उच्च स्वर में पढ़ती हैं, तो आपका बच्चा जन्म के बाद उस गाने एवं स्टोरी को पहचान लेगा।
पुराने समय में इन सब कारणों से गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान महाभारत एवं रामायण जैसे ग्रंथ पढ़ने के लिए कहा जाता था।
खान-पान का विशेष ध्यान रखिए
बुद्धि को बढ़ाने में ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप सचमुच चाहती है कि आपका बच्चा बुद्धिमान बनें तो प्रेगनेंसी के दौरान अपने खाने में अवश्य ही ओमेगा 3 फैटी एसिड को शामिल करें।
ओमेगा 3 फैटी एसिड किसमें होता है तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है- मछली, सोयाबीन, पालक इन तीनों को मुख्य रूप से अपने भोजन में शामिल करें। साथ में सब्जी भी खाइए क्योंकि सब्जियों में मौजूद आयरन बच्चे के मस्तिष्क को ऑक्सीजन देने में मदद करता है।
बच्चे से रोज़ बातें करें
प्रेगनेंसी के दिनों में अपने बच्चे से आप हर दिन बात करें। यह आपके बच्चे के दिमाग को बढ़ने में भी मदद करता है। हो सकता है कि आपका बच्चा समझ ना पाएं कि आप क्या कह रही हैं, लेकिन यह उसके दिमाग को उत्तेजित करता है। यह पता करने में की उनसे उनकी मां क्या बात करने की कोशिश कर रही है। कभी-कभी जब बच्चा आपकी बातों को समझ नहीं पाता है। तो वह किक करके पूछना चाहता है कि उनकी मां उनसे क्या कह रही है।
धूप की रोशनी लिजिए
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर के लिए विटामिन डी भी बहुत जरूरी होता है। जो आपको केवल सीधे धूप की रोशनी से मिलेगा। दिन में कम से कम 20 मिनट की रोशनी में खड़े होने की कोशिश कीजिए इससे आपके बच्चे को भी विटामिन डी प्राप्त होगा और वह स्वस्थ रहेगा।
इन सभी उपायों को अपनाकर बहुत सारी महिलाओं को अच्छे परिणाम मिले हैं। अर्थात उनके बच्चे ठीक वैसे ही जन्म लिए हैं जैसा कि वह चाहती थी। बुद्धिमान एवं स्वस्थ। आपको भी सफलता मिलेगी इसलिए जरूर इन उपायों को अपनाएं ताकि आपका बच्चा भी तंदुरुस्त और बुद्धिमान पैदा हो।
कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें, यहाँ सिर्फ जानकारी दी गई है।
ये उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
