बाल झड़ने की समस्या से बचने का उपाय

0
49
बाल झड़ने की समस्या से बचने का उपाय

बाल झड़ने की समस्या से बचने का उपाय

बालों की कई समस्याओं से हर कोई परेशान रहता है। कभी डैंड्रफ, कभी समय से पहले बाल सफेद होना और इससे भी ज्यादा बालों के झड़ने की समस्या। इस समस्या को दूर करने के लिए बालों की देखभाल की जरूरत होती है। 

अब घर पर ही बालों की देखभाल करें। घरेलू नुस्खे अपनाने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी। आप आंवला, दही, अड़हुल के फूल लगा सकते हैं। आप नींबू का रस, प्याज का रस, लहसुन डाल भी लगा सकते हैं।

आंवला

सबसे पहले आंवला उबाल लें। उबालने के बाद जल्दी से उसका बीज निकाल लें। फिर इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और शैंपू कर लें। बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने में आंवला काफी उपयोगी होता है। आंवला का प्रयोग आप सप्ताह में एक बार कर सकते है।

प्याज का रस

आप प्याज के रस को स्कैल्प पर लगा सकते हैं। उसके लिए आपको प्याज लेना है और उसे टुकड़ों में काटना है। फिर प्याज को मसल कर उसका रस निकालना है। ध्यान रखें प्याज के रस को हमेशा कॉटन बॉल से ही स्कैल्प पर लगाएं। लगाने के बाद आप इसे 15 से 20 मिनट के लिए रख दें। फिर शैंपू कर लें। आप अपने बालों में हफ्ते के दो बार प्याज का रस लगा सकते हैं।

दही

दही बालों को पोषण देता है। दही में फायदेमंद बैक्टीरिया होते हैं। जो बालों को पोषण देता है। इस टिप्स का प्रयोग करने के लिए एक कटोरे में दही लिजिए। दही को अच्छी तरह फेंटें। फिर इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें और शैंपू कर लें। सर्दियों में बालों का रूखापन दूर करने के लिए दही बहुत फायदेमंद होता है। आप खुद ट्राय करके देख सकते हैं।

अड़हुल का फूल

बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप अड़हुल के फूल लगा सकते हैं। फूल की पंखुड़ियां लें। इसे स्कैल्प पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद शैंपू कर लें। इससे बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी।

नींबू

नींबू बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी बालों को पोषण देता है। टिप्स को अपनाने के लिए आप नींबू को चार टुकड़ों में काट लें। अब इसका जूस निकाल लें।  इस रस को कॉटन बॉल से स्कैल्प पर लगाएं। थोड़ी देर बाद शैंपू कर लें।

लहसुन

लहसुन बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। लहसुन बालों के झड़ने की समस्या को दूर करेगा। लहसुन का पेस्ट लें। अब इसे स्कैल्प पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और शैंपू कर लें। आप हफ्ते में 1 दिन लहसुन लगा सकते हैं। इससे बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी।

ग्रीन टी

ग्रीन टी पीने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी। दिन में चार बार ग्रीन टी का सेवन ज़रूर करें। इससे बालों की झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी। ग्रीन टी का नियमित सेवन करें।

नारियल का तेल

नारियल का तेल लगाने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी। हफ्ते में तीन दिन नारियल तेल को गर्म करके स्कैल्प पर लगाएं। नारियल का तेल लगाने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी। 15 मिनट बाद नारियल का तेल और शैंपू लगाएं। कपूर को नारियल के तेल में मिलाकर बालों में लगाएं। इससे बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी।