24.4 C
New York
Wednesday, July 24, 2024

Buy now

तुलसी की पत्तियों के चमत्कारिक उपयोग

तुलसी :- हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा महत्व तुलसी के पौधे को दिया जाता है। पौराणिक महत्व के अनुसार तुलसी की पत्तियां औषधि के लिए भी उपयोग की जाती हैं। तुलसी का प्रयोग सबसे ज्यादा लड्डू गोपाल जी यानी कृष्ण जी के भोग में इस्तेमाल किया जाता है। 

तुलसी की पत्ती के जरिए बहुत सारी बीमारियों का इलाज किया जाता है। जैसे कि सर्दी, खांसी से लेकर कई बड़ी और भयंकर बीमारियों में तुलसी का पौधा बहुत ही ज्यादा असरदार होता है। 

तुलसी केवल बीमारियों के लिए ही नहीं बल्कि वास्तु दोष के लिए भी शुभ मानी जाती है, तो आइए आज हम आपको तुलसी की पत्तियों के चमत्कारिक उपयोग बताते हैं और यह भी बताते हैं, कि तुलसी का पौधा घर में रखना कितना ज्यादा शुभ होता है और तुलसी का क्या महत्व होता है।

तुलसी की पत्तियों का उपयोग

सबसे पहले हम आपको बीमारी से जुड़े हुए कुछ इलाज बताते हैं, जो तुलसी की पत्तियों से ही ठीक हो जाते हैं।

  • यौन रोगों के इलाज के लिए

अगर पुरुष के शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है तो उसके लिए तुलसी के बीज का इस्तेमाल बहुत ही लाभदायक होता है। इसी के साथ यौन दुर्बलता और नपुसंकता में भी तुलसी के बीज का नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

  • अनियमित पीरियड की समस्या के लिए

अक्सर यह महिलाओं में पीरियड को लेकर समस्या देखी जाती है तो तुलसी के पत्तों के जरिए अनियमितता की शिकायत दूर हो जाती है। अगर इसके लिए तुलसी के बीज का सेवन किया जाए तो वह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि मासिक चक्र की अनियमितता को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों को लाभदायक माना जाता है।

  • सर्दी और खांसी

अगर आप सर्दी से ग्रस्त हैं या फिर आपको हल्का सा बुखार है तो इसके लिए मिश्री, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें और उसका काढ़ा बना लें। इसका काढ़ा पीने से बहुत ही फायदा मिलता है अगर आप चाहे तो इसकी गोलियां बना सकते हैं और उसका भी सेवन कर सकते हैं।

  • दस्त होने पर तुलसी का प्रयोग

कई बार मौसम बदलने की वजह से दस्त लग जाते हैं। इसके लिए तुलसी के पत्ते बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों को जीरे के साथ मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे दिन में तीन से चार बार चाटे ऐसा करने से दस्त जल्द ही रुक जाते हैं।

  • सांस की दुर्गंध

कई बार हमारे मुंह से दुर्गंध आने लगती है। इसके लिए तुलसी के पत्ते बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं और यह नेचुरल इलाज होता है। इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता। अगर आपके मुंह में बदबू आ रही है तो इसके लिए आप तुलसी के कुछ पत्तों को चबा चबा कर खाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो दुर्गंध जल्द ही खत्म हो जाती है।

  • चोट लगने पर

खेलते कूदते समय अगर कहीं चोट लग गई है तो इसके लिए तुलसी के पत्ते को फिटकरी के साथ मिलाकर चोट पर लगा ले, घाव जल्दी से ठीक हो जाता है, क्योंकि तुलसी में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जिसके जरिए घाव पता नहीं है और जलन भी नहीं होती है।

  • चेहरे पर चमक लाने के लिए

अगर आप त्वचा से संबंधित रोग का सामना कर रहे हैं तो इसके लिए तुलसी फायदेमंद होती है। तुलसी का इस्तेमाल करने से कील मुंहासे जल्द ही खत्म हो जाते हैं और चेहरा निखर जाता है।

  • कैंसर के इलाज के लिए

कई शोध के अनुसार यह बताया गया है कि कैंसर के इलाज के लिए तुलसी बहुत ही फायदेमंद होती है। हालांकि अभी इस बात की पूरी तरह से पुष्टि नहीं की गई है।

  • तुलसी की चाय

अगर आप चाय बनाते वक्त उसमें कुछ तुलसी के पत्ते डाल लेते हैं और उस चाय को अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इस चाय का सेवन करें तो आपका जुखाम जल्द ही खत्म हो जाता है।

  • तुलसी का रस

तुलसी का रस सर्दी जुकाम के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप तुलसी के 5 से 7 पत्ते लें और उसका रस अच्छी तरह से निकाल ले। इसके बाद दो से तीन बार इस रस का सेवन करें जल्द ही आराम मिल जाता है।

  • तुलसी का दूध

अगर आप बुखार से पीड़ित है तो इसके लिए एक गिलास दूध में तुलसी के कुछ पत्ते और थोड़ा सा दालचीनी पाउडर डालकर उबाल लें और इसका सेवन करें जल्द ही बुखार में आराम मिलता है।

अन्य प्रयोग

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया था कि तुलसी की पत्तियां वास्तु दोष के लिए भी शुभ मानी जाती है। इसके लिए केवल कुछ उपाय करने होते हैं और घर की समस्याओं को दूर करने के लिए तुलसी बहुत ही फायदेमंद होती है।

  • घर में अगर अनबन हो रही है या आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो नियमित रूप से तुलसी में जल चढ़ाना चाहिए।
  • अगर आप कोई इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो इसके लिए इच्छा को सोचकर तुलसी पर एक पीला धागा बांध ले और इस धागे में 108 बार गांठ लगा दें। आपकी मनोकामना जल्दी पूरी हो जाएगी। जब मनोकामना पूरी हो जाए तो इस धागे को निकालकर जल में बहा दें।
  • अगर आपके घर में नेगेटिविटी बहुत ही ज्यादा है तो पूजा में तुलसी का प्रयोग जरूर करें। इसी के साथ सोने से पहले अपने तकिए के नीचे 5 तुलसी के पत्ते रखकर सो जाएं घर में सभी प्रकार की नेगेटिविटी दूर हो जाएगी।
  • आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए तुलसी की चार पत्तियों को तोड़ ले। इसके बाद पीतल के बर्तन में पानी डालकर पत्तियों को भिगो दें, 24 घंटे बाद पानी में रखने के बाद उस पानी को पूरे घर में छिड़के, घर के मुख्य दरवाजे पर जरूर छिड़के, इससे किस्मत जल्द ही चमक जाती है और धन की कमी नहीं रहती।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको इस बारे में जानकारी दी है कि आप तुलसी का किस-किस प्रकार से उपयोग कर सकते हैं। तुलसी का प्रयोग बीमारी में तो किया ही जाता है इसी के साथ वास्तु दोष को ठीक करने के लिए भी तुलसी का प्रयोग बहुत ही ज्यादा किया जाता है।

 सुख समृद्धि लाने के लिए तुलसी का पौधा घर में जरूर लगाएं इसी के साथ नियमित तौर पर तुलसी की पूजा भी करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles