23.3 C
New York
Wednesday, July 24, 2024

Buy now

संतरे के छिलके के आश्चर्यजनक फायदे

अक्सर लोग जब भी संतरे खाने के बाद उसके छिलके को फेंक देते हैं| और कई लोग या बच्चे उसके छिलके का उपयोग एक दूसरे की आंखों में डालकर रुलाने के लिए मस्ती के लिए करते हैं| जो एक तरह से उपयोगी वस्तु का नुकसान करना ही है|

जी हां शायद आपको ये जानकर आश्चर्य हो रहा होगा| पर यह बिलकुल सच है की संतरे का छिलका संतरे से भी कई ज्यादा फायदेमंद है|

संतरे का छिलका इतना फायदेमंद है कि अगर आप इसके गुण जान लेंगे, तो आप कभीभी इसके छिलके फेंकना नहीं चाहेंगे|


संतरे के छिलके के फायदे (orange peel benefits)

बालों के लिए

यह आपके बालों को खूबसूरत बना देता है| अगर आपके बाल रूखे रूखे और बेजान दिखाई दे रहे हैं| तो संतरे का छिलका आपके लिए वरदान साबित होगा|

संतरे के छिलकों को बारीक़ पीस ले| इसे बालों में लगाकर कुछ देर रखें और बादमे बाल धो लें| इससे आपके बाल चमकदार और मुलायम बनेंगे|

चेहरे के दाग धब्बे हटाये

संतरे के छिलकों को पीस ले| इसमे गुलाब जल मिला ले| इस मिश्रण को चहरे पर लगाने से दाग व धब्बे मिट जाते हैं| साथ ही यह आपकी त्वचा पर चमक भी लाता हैं|

संतरे के छिलके में क्लीजिंग, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं| जो पिंपल और एक्ने से लडऩे में सहायता करते हैं|

चेहरे के ब्लैक हेड्स हटाये

संतरे के छिलके को सुखाकर पीस ले| फिर इसमें दही मिलाकर त्वचा पर लगाले| इससे त्वचा चमकदार और स्मूथ बनती है| और ब्लैक हेड्स भी साफ हो जाते हैं|

पिंपल्स का सफाया

अगर आपकी त्वचा ऑइली है| तो संतरे के छिलकों को पीसकर उसमे बेसन मिलाकर लगाले| फायदा होगा| इससे आपके पिंपल्स खत्म हो जायेंगे|

टैनिंग हटाये

संतरे के छिलके के पाउडर में शहद मिलाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाले| इससे टैनिंग दूर हो जाती है| साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है|

त्वचा की नमीं को बरक़रार रखे

संतरे के छिलके को सुखाकर रख दे| इन्हें नहाने के वक्त पानी में डाल दें| यह बेहतरीन बाथ ऑयल का काम करेगा| ऐसा करनेसे त्वचा की नमीं बरकरार रहेगी|

पाचन शक्ति बढ़ाये संतरे के छिलके से

यह पाचन शक्ति बढ़ाता है| संतरे के छिलके में पाचनशक्ति बढ़ाने की क्षमता होती है| यह पाचन शक्ति में सुधार, गैस, उल्टी, हार्ट बर्न और अम्लीय डकार को दूर करने में सहायता करता है| भूख बढाता है| संतरे का छिलका कृमि का नाश करता है| बुखार को मिटाता है| इसलिए इन सभी रोगों में संतरे का छिलका पीसकर खाने पर फायदा पहुंचता है|

बेहतरीन चाय संतरे के छिलके के आश्चर्यजनक फायदे

चाय बनाते समय यदि उसमें संतरे का छिलके डाल दिया जाये तो इससे ऑरेंज फ्लेवर की चाय बन जाती है| इसका सुगंध मूड को तरोताजा कर देता है|

मुह की दुर्गंध से छुटकारा

मुह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए आप संतरे के छिलकों का टुकड़ा चबा सकते हैं|

कांस्टिपेशन से छुटकारा संतरे के छिलके के आश्चर्यजनक फायदे

संतरे के छिलके से आप कांस्टिपेशन से छुटकारा पा सकते है| संतरे के छिलके का पाउडर फांकने से गैस और उल्टियां शांत होती हैं|


संतरे के छिलके का पावडर बनाने की विधि

  • संतरे के छिलके को धूप में अच्छे से सूखा ले|
  • अच्छे से सूख जाने के बाद इसे मिक्सर में पीस लीजिए|
  • एक एयर टाइट जार में इस पाउडर को भरकर रख दीजिये|
  • संतरे के छिलके का प्रयोग बाजार में महंगे दामों में बिकने वाले बहुत सारे उत्पादों में किया जाता है|

आशा है आपको “संतरे के छिलके के आश्चर्यजनक फायदे यह जानकारी पसंद आई होगी|

निवेदन: इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर जरुर शेअर करे ताकि दूसरों को भी इसका फायदा हो सके| शायद कोई महंगी फीस की वजह से इलाज ना करा पा रहा हो और इस तकलीफ से जूझ रहा हो| तो यह जानकारी उसे बहुत काम आ जायेगी और वह आपका एहसान जरुर मानेगा|

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles