अविवाहित हु। बाल गिरने लगे है। झड़ने से रोकने के उपाय बताइये।

Photo of author

By Neha

मै 23 साल की अविवाहित लड़की हु।अपनी सेहत और ब्यूटी के मामले में काफी सतर्क हु। बाल गिरने लगे है।

घरवाले मेरे लिये शादी का रिश्ता तलाश कर रहे है। इस साल मेरी शादी भी हो जाएगी।

मै हरदिन योगा भी करती हु। खाने में सब विटामिन मिले ऐसा ध्यान भी रखती हु। फिर भी पिछले

3 सालों से मेरे बाल झड़ रहे है। बहुत उपाय करके देखे।मगर अब भी बाल झड़ रहे है। मुझे क्या

करना चाहिये ताकि मेरे बाल ना झड़े ? घरेलू इलाज बताइए।

ये भी पढे अनचाहे मस्से हटाने के घरेलु नुस्खे – Gharelu Nuske

हमारी सलाह : बाल गिरने लगे है।

काले, घने, मोटे, लम्बे बाल हमारी नैचुरल खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं

पर कई लोग बाल झड़ने की परेशानी से ग्रस्त होते हैं|

बाल झड़ने के कारण (Hair Fall Causes)

बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे की प्रदूषित वातावरण, बढ़ती उम्र, अत्यधिक तनाव,

धूम्रपान, खून की कमी, रुसी, मसालेदार खाना, अपर्याप्त नींद, खराब जीवनशैली, हार्मोनल

बदलाव, शैम्पू आदी का ज्यादा इस्तेमाल, लंबे समय तक बाल ना धोना आदि|

ऐसे रोके बालों का झड़ना(how-to-stop-hair-fall-home-remedies)

घरेलू नुस्खों को अपनाकर बालों को झड़ने से रोका जा सकता है| इससे बाल झड़ना कम हो जायेंगे

साथ ही आपके बाल लंबे, घने, मज़बूत भी बनेंगे|

ज्यादा केमिकल युक्त शैम्पू बंद करे

बालोंका झड़ना, टूटना बंद करने के लिए ज्यादा केमिकल युक्त शैम्पू / साबुन का इस्तेमाल बंद करे|

इसकी जगह आप शिकाकाई, रीठा, आंवला, मेथी इनमेसे किसी का भी इस्तेमाल कर सकते है|

इसके इस्तेमाल के लिए इनमेसे किसी एक को पूरी रात पानी मे भिगोकर रख दे| सुबह उसी पानी में उबाले।

इस पानी से बाल धोने से बालोंका झड़ना, टूटना काफी कम हो जाता है| बाल सूखने के बाद

नारियल तेल का इस्तेमाल कर ले|

छिलके वाले पदार्थ पीस के बालों पर लगाले

बालोंका झड़ना, टूटना बंद करने के लिए छिलके वाले पदार्थ काफी फायदेमंद साबित होते है|

छिलके वाले पदार्थ जैसे के दाल आदी को भी बालों मे लगाने से भी हेयर फॉल कम से छुटकारा

हो जाता है| ऐसा रेगुलर करते रहने से आप बालों को गिरने से रोक सकते है|

सरसो का तेल

सरसों का तेल, नारियल तेल और तिल का तेल को सही मात्रा मे मिलाले| इसे थोड़ासा गर्म करके

बालो मे लगाकर १०-१५ मिनिट हल्के हाथो से मालिश करे| इससे धीरे धीरे बालों की झड़ने की

समस्या कम हो जाती है|

बाल गिरने लगे है तो मेथी से करें इलाज

बाल झड़ने रोकने के उपाय में मेथी काफी कारगर है| मेथी को पूरी रात भिगोले| सुबह पूरा

पानी निकालकर पीस कर पेस्ट बना ले| इस पेस्ट को बालों मे और जड़ो मे लगाले| इसे ३०मिनिट

तक ऐसेही रहने दे| इससे बाल झड़ना कम होते है साथ ही और बाल बहुतही मुलायम बनते है

मुलायम बालोंका तुरंत असर भी आपको देखनेको मिलेगा|

दही से लों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

खट्टे दही को हर दूसरे दिन बालो मे लगाले| इससे भी आपके हेयर फॉल की समस्या दूर हो जायेगी|

लहसुन और नींबू का रस

लहसुन का पेस्ट और नींबू के रस को मिलाले| इस मिश्रण को बालो मे लगाले| लहसुन बालो को

पकने नही देता| नींबू रुसी की वजह से झड़ते हुए बालों को रोक देता है|

अंडा और नींबू का रस

एक अंडे मे आधा चम्मच नींबू के रस को मिलाले| इसे बालो के जड़ में लगाले| इससे बाल कम

झड़ते है और मुलायम भी बनते है|

नीम का तेल

नीम के पत्तो का घरपर तेल बनाले|

ताजे नीम के पत्तों का पेस्ट बना ले| इस पेस्ट में सरसो का तेल या नारियल के तेल डाल ले|पानी

पूरा उड़ जाने तक उबाल ले| उसे ठंडा कर दे| इस तेल का हररोज उपयोग करने से बालों के झड़ने

की समस्या से राहत मिलती है|

पका हुआ केला

पके हुए केले का पेस्ट बना ले|इस पेस्ट को रोजाना बालो की जड़ो मे लगानेसे हेयर फॉल कम होता है|

पालक

पालक की सब्ज़ी का अपने खाने मे प्रयोग करे| इससे बाल झड़ने की समस्या से राहत मिलती है|

धूप से बचे

ज्यादा धुप से बचे| क्योंकि ज़्यादा धूप से भी बाल झड़ते है| धूप मे जाते समय ज़्यादा सर ढककर जाये|

ये भी पढे घर में झगड़े होते है। ज्योतिषी ने शनि अमावस्या को पुण्य करने को कहा है। – (myjivansathi.com)


आशा है आपको “बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय” यह जानकारी पसंद आई होगी|

निवेदन: इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर जरुर शेअर करे ताकि दूसरों को भी इसका फायदा हो सके| शायद कोई महंगी फीस की वजह से इलाज ना करा पा रहा हो और इस तकलीफ से जूझ रहा हो| तो यह जानकारी उसे बहुत काम आ जायेगी और वह आपका एहसान जरुर मानेगा|