22.1 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

क्या आप 45+ के बाद भी जवान रहना चाहते है? तो अभी बदले ये आदते

बढ़ती उम्र के साथ बदलाव तो हर किसी में आते हैं। लेकिन एक अच्छी जीवनशैली अपनाकर आप 45+ की उम्र में भी जवान दिख सकते हैं।

बढ़ती हुई उम्र के साथ शरीर में बहुत से बदलाव आने लगते हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उनकी उम्र का प्रभाव उन पर ना दिखे। उम्र के हर पड़ाव में व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना चाहता है। हालांकि कुछ लोग प्राकृतिक रूप से ही बढ़ती हुई उम्र के साथ जवान दिखते हैं। लेकिन कुछ लोगों को कुछ खास उपाय करने की जरूरत भी होती है।

जवान रहने के लिए सबसे जरूरी तो इंसान की अपनी विल पावर है। क्योंकि जैसा कोई व्यक्ति दिमाग से सोचता है, वैसा ही असर उसके शरीर पर भी दिखाई देता है। अगर आप खुद को बुड्ढा समझते हैं, तो आप दिखने में भी बुड्ढे लगेंगे। वहीं कुछ लोगों का जज्बा उन्हें ताउम्र जोशीला बनाए रखता है। लेकिन कौन सी खास बातें हैं उनकी जो उन्हें जवान बनाए रखती हैं। आइए जानते हैं उन खास आदतों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप हर उम्र में रह सकते हैं जवान।

हमेशा जवान रहने के घरेलू उपाय

ब्रेकफास्ट का रखें खास ध्यान

यह तो आप सभी जानते है कि अच्छा खाना ही तंदुरुस्त  दिमाग और शरीर की निशानी होती है। इसलिए सुबह का नाश्ता हमेशा ही हेल्दी होना चाहिए ताकि आपके  शरीर में पूरा दिन एनर्जी भरी रहे। भूलवश भी कभी नाश्ते को इग्नोर ना करें क्योंकि यह आपके पूरे दिन की खुराक का काम करता है। परंतु उम्र के लिहाज से भूख भी कम होने लगती है लेकिन फिर भी जरूरत के हिसाब से खाना जरूर ले। शरीर के मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने के लिए सही समय पर नाश्ता लेना बहुत आवश्यक है।

स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम है जरूरी

वैसे तो हर उम्र के व्यक्ति को भी व्यायाम योग जोगिंग जैसी अच्छी आदतें बनाकर रखनी चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा की गई 30 मिनट की कसरत से भी हड्डियों की उम्र बढ़ जाती है। कसरत करने से न केवल हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि चोटिल होने की संभावना भी कम रहती है। इसलिए 40 की उम्र के बाद शरीर को तंदुरुस्त रखने में वर्कआउट की अहम भूमिका होती है।

अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखें

ऐसा नहीं कि 45 साल की उम्र के बाद अपने शौक ही खत्म कर दें। अपने शौक को हमेशा पूरा करते रहें ताकि जिंदगी जीने का जज्बा बना रहे। जितना खुद के अंदर का बच्चा जिंदा रहता है उतनी ही जवानी आपके शरीर में भी बनी रहेगी। जिस किसी भी चीज में आपको खुशी मिले, उसे ही अपना शौक बनाकर रखें। क्योंकि शरीर की सक्रियता और दिमाग की रचनात्मकता बहुत सी बीमारियों को दूर रखती है।

ले पूरी नींद

बढ़ती उम्र को रोकने में नींद का बहुत योगदान है क्योंकि पूरी नींद लेने से शरीर सेहतमंद रहता है।  अनिद्रा तो कई बीमारियों की जड़ होती है इसलिए इस उम्र में 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी नींद लेने के लिए रात को सोने से पहले गर्म पानी से आप पैर धो सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles