गुटखा खाकर मुझे चूमते है, तब मुझे बहुत गुस्सा आता है। क्या करू ?

Photo of author

By admin

मेरी शादी को 2 साल हो गए है। पति को सरकारी नौकरी है। मै गृहिणी हु। तब मुझे बहुत गुस्सा आता है।

हमें कोई संतान नहीं है। घर में सांस ससुरजी, वो और मै ऐसी 4 लोगों की फॅमिली है।

हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते है। मगर उनको गुटखा तंबाकू खाने की आदत है।

उनके दांत पीले है। वो देखकर ही मुझे उलटी आना शुरू होता है। ये बात उनको पसंद नहीं ।

कभी कभी वो मुझे मुंह में गुटखा लिये चूमते है, तो मै उससे झगड़ा कर लेती हु। ये आदत मुझे

बिल्कुल पसंद नहीं है। वो भी छोड़ना चाहते है, मगर छोड़ नहीं पाते। कोई घरेलू उपाय हो तो

बताइए।

ये भी पढे : पति शक करता है और मारपीट भी करता है। – My Jivansathi दूसरी शादी करू क्या ?

इनको आपके सलाह की जरूरत है।

दोस्तों, शायद हमसे बढ़कर कोई सलाह आप दे सकते हो। तो आपके सलाह की इनको जरूरत है। comment में आप भी इनको मार्गदर्शन करें। हो सकता है, की आपकी एक सलाह इनकी जिंदगी में बहार लाए।

हमारी सलाह : तब मुझे बहुत गुस्सा आता है।

गुटखा एक ऐसी आदत है, जो खानेवाले को धीरे धीरे नुकसान पहुंचाता है। शुरुवात में शौक से शुरू करते है।

बाद में वो लत कब बन गई, उनको खुद ही पता नहीं चलता। फिर चाहते हुये भी आप इस लत से छुटकारा नहीं

पा सकते। बीड़ी, सिगारेट, गुटखा, जर्द, खैनी, हुक्का, चिलम जैसे जहर से छुटकारा पाने के लिये कुछ नुस्खे हम

आपको बताने जा रहे है। इन नुस्खों के जरिए आप अपने पति की लत आसानी से छुड़ा सकती है।

ये स्टेप्स फॉलो करें और तमाकू गुटखा की आदत से छुटकारा पाये

तमाकू गुटखा छोड़ने की वजह की जरूरत महसूस करें।

गुटखा खाने से कैंसर हो सकता है। दांत जल्दी टूट जाते है। मुह से संबंधित बीमारिया हो सकती है।
इस आदत से रिश्ते भी खराब हो सकते है। आप की जिम्मेवारियों के बारे में सोचे।

आदत छोड़ने की समयसीमा निश्चित करें।

अगर सचमुच तंबाकू गुटखा वो छोड़ना चाहते है तो एक निश्चित समयसीमा तय करें। बिना सीमा तय करें तमाकू ना छोड़े। क्योंकि इस तरह आप आसानी से फिर से पुरानी आदतों में वापस जा सकते है। आप खुद को भरोसा दिलाए, की आप लत
के आदि है, और लत छोड़ना चाहते है। वह भी एक निश्चित कालावधी में। इसके लिये कुछ महीनों का समय निश्चित करें।

अपनी इच्छा और लत पर काबू पाये।

पहले पहचाने की कब आपको गुटखा खाने की इच्छा पैदा होती है, उस क्षण से बचे। गुटखा खाने की मात्रा को धीरे धीरे कम करें। ऐसे दोस्तों से दूर रहे, जो गुटखा खाते है।

गुटखा छोड़ने के बाद करें ये काम

जब आपकी समयसीमा खत्म हो जाती है। तो खुद से कुछ सवाल पूछे।
क्या अभी भी आप गुटखा का सेवन करते है ?
अब आप लत पर नियंत्रण पा सकते है ?
क्या आप पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहे है ?
तमाकू खाने वाले दोस्तों से आप दूर रहते हो ?
खुद को व्यस्त रखने के लिये आप क्या करते है ?

इन सवालों के जवाब से आप खुद ही पता लगा सकते है, की लत से मुक्ति मिली है, या नहीं।

अगर अभी भी लत छूटी नहीं है, तो समयसीमा बढ़ाए। और फिर से प्रयास शुरू करें।

ये भी पढे : तेजी से हाइट कैसे बढ़ाये? बिना कीसी साइड इफेक्ट के – Gharelu Nuske

3 thoughts on “गुटखा खाकर मुझे चूमते है, तब मुझे बहुत गुस्सा आता है। क्या करू ?”

  1. Galat baat hai aisa unko nahin karna chahie jab aapko pasand nahin hai to bilkul nahin karna chahie

Comments are closed.