50 की उम्र में भी खुद को फिट रखने के उपाय

पचास की उम्र में आपको अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। कारण इस उम्र में शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। यह शरीर की संरचना को नष्ट कर देता है। नींद भी पहले से ज्यादा बढ़ जाती है। त्वचा शिथिल होने लगती है। शरीर कमजोर हो जाता है। लेकिन संयम और स्वस्थ रहन-सहन और खान-पान से आप पचास के बाद भी तरोताजा रह सकते हैं। कैसे?

50 की उम्र में भी खुद को फिट रखने के उपाय

बहुत से लोग 50 की उम्र पार करने के बाद सुबह के नाश्ते से परहेज करते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। जैसे-जैसे आप बड़े हो जाते हैं, आपके शरीर को अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है। 

प्रोटीन की कमी से मेटाबॉलिज्म और शरीर की संरचना खराब हो सकती है। नाश्ता का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होता है शरीर को फिट रखने में। यह आपका दिन बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। इसलिए कभी भी अपने ब्रेकफास्ट को स्किप ना करें। सुबह के नाश्ते में हमेशा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं।

प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें

प्रोसेस्ड फूड को बढ़ती उम्र के साथ खाने से बचना चाहिए। यह शरीर के लिए हानिकारक होता है। इस प्रकार का भोजन हमेशा अस्वास्थ्यकर होता है। इसमें बहुत अधिक नमक भी होता है। एक पोषण अध्ययन के अनुसार, पता चला है कि प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ वजन को बढ़ाने के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। इतना ही नहीं, यह फूड ब्लड प्रेशर को हाई कर देता है। 

फल और सब्जियां जरूर खाएं

अपने आहार में ताजे फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें। ताजे फल 50 साल की उम्र पार करने के बाद वजन कम करने में मदद करता हैं। फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की वजह से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जल्दी भूख नहीं लगती है। विशेषज्ञ फल के जूस पीने के बजाय फल खाने की सलाह देते हैं। 

प्रोटीन युक्त आहार लें

पोषण विशेषज्ञ प्रोटीन युक्त अनाज खाने की सलाह देते हैं। मेवा, चना, तरह-तरह के अनाज खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। 50 की उम्र के बाद कम मांस खाएं क्योंकि मांस से मिलने वाला प्रोटीन शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

व्यायाम

पचास के बाद आपको सिर्फ खाने-पीने पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। खुद को ठीक रखना भी जरूरी है। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें। सुबह उठकर योग का अभ्यास करें। आप किसी ट्रेनर की देखरेख में जिम भी जा सकते हैं और वर्कआउट भी कर सकते हैं। सुबह नियमानुसार टहलें। कुल मिलाकर शरीर को गतिमान रखें।

धूम्रपान ना करें

एक उम्र की आयु सीमा पार करने के बाद व्यक्ति को धूम्रपान करने से पूर्ण रुप से बचना चाहिए। यदि आप की उम्र 50 पार कर चुकी है। तो आप धूम्रपान करना धीरे-धीरे छोड़ दें और संभव हो तो बिल्कुल भी धूम्रपान ना करें। इससे आप लंबी अवधि तक जीवित रह पाएंगे आप की आयु लंबी होगी।

गुस्सा बिल्कुल भी ना करें

जब आप की उम्र 50 पार कर जाए। ऐसी स्थिति में गुस्सा भी नहीं करना चाहिए। ज्यादा गुस्सा करने से हृदय में प्रेशर पड़ता है ब्लड सरकुलेशन बढ़ जाता है। तो कभी-कभी हार्ट एटैक जैसी परिस्थिति भी उत्पन्न होता है। इसलिए यदि आप फिट रहना चाहते हैं तो 50 की उम्र पार करने के बाद अपने गुस्से को काबू रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

More like this

धूम्रपान छोड़ने का आसान तरीका

धूम्रपान की आदत आसानी से नहीं जाती है। खासकर जब आदत बहुत पुरानी होती है। धूम्रपान की...

तुलसी की पत्तियों के चमत्कारिक उपयोग

तुलसी :- हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा महत्व तुलसी के पौधे को दिया जाता है। पौराणिक महत्व...

तांबे के बर्तन में खाने-पीने के हैं अनगिनत फायदे

स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। हालांकि, ज्यादातर लोग पानी...