हर रात सोने से पहले अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करें?
एक दिन में 24 घंटे होते हैं। जिन 24 घंटे में हर व्यक्ति अलग अलग तरीके से काम करता रहता है और उस काम के दौरान बहुत कम ही लोग ऐसे होते हैं। जिनका ध्यान अपने चेहरे पर जाता है। लेकिन रात में सोने से पहले अपनी त्वचा का ख्याल विशेष रूप से हर व्यक्ति को रखना आना चाहिए। चाहे वह पुरुष हो या महिला हर किसी को नाइट स्किन केयर रूटीन को सख्ती के साथ फॉलो करना चाहिए। ताकि उनका चेहरा ऐसा लगे कि वह यंग दिखने लगे।
स्किन केयर रूटीन जरूरी क्यों है?
स्किन केयर रूटीन इसलिए जरूरी है ताकि हमारा चेहरा उम्र से पहले उम्रदार ना नज़र आएं। इसलिए यह रूटीन करना जरूरी है। व्यक्ति जिस तरह से अपने चेहरे को सुंदर रखने के लिए मेकअप करते हैं। ठीक उसी तरीके से अपने चेहरे पर ग्लो रखने के लिए भी मेहनत करना चाहिए। ताकि चेहरा उम्र दार होने के बाद भी अच्छा दिखें।
स्किन केयर रूटीन को रात में ही क्यों किया जाता है?
स्किन केयर रूटीन को रात में करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि रात में हम सभी का ब्लड सरकुलेशन तेजी से बढ़ता है। हम रात में सोते हैं और सोने के दौरान ही यह सरकुलेशन बढ़ जाता है। जिसका असर हमारे शरीर पर बहुत ज्यादा होता है। जब हम दिन में खड़े होते हैं या बैठे होते हैं। उस वक्त ब्लड सरकुलेशन उतना नहीं बढ़ता है। जिस समय सोते वक्त होता है। इसलिए चेहरे को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा समय रात का समय ही होता है।
नाइट स्किन केयर रूटीन चेहरे को डैमेज होने से भी बचाता है
बहुत सारे लोगों को पता नहीं होता है कि नाइट स्किन केयर रूटीन चेहरे को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। दिन में हम बाहर निकलते हैं। धूप की किरणें हमारे चेहरे पर पड़ती है। ऐसे में धूल, प्रदूषण, धूप इत्यादि चीजें हमारे चेहरे को पूरी तरह से बर्बाद कर देती है।
लेकिन रात के वक्त ऐसा नहीं होता है। धूप नहीं होता है और उस वक्त हम सभी अपने घर में ही होते हैं। इसलिए हमारा चेहरा धूल एवं प्रदूषण से सुरक्षित रहता है और यही वह समय है। जिस समय स्किन की केयर की जाने पर चेहरे पर इसका असर दिखने लगेगा।
नाइट स्किन केयर रूटीन के दौरान क्या-क्या कार्य करना ज्यादा जरूरी है?
सोने से पहले कभी भी चेहरे पर मेकअप लगाकर ना सोए रात में। यदि गलती से भी आप चेहरे पर मेकअप लगाकर सो जाते हैं। तो आपका चेहरा 1% डैमेज चेहरे की ओर कदम बढ़ाता है। जिसे ठीक करने में आपको एक-दो हफ्ते लग जाते हैं।
टोनर जरूर लगाएं

उसके बाद यदि आप चाहें तो अपने अपने चेहरे को फ्रेश करने के लिए टोनर का प्रयोग कर सकते हैं। टोनर हमारे चेहरे को मुरझाने से बचाता है। यह चेहरे पर ग्लो वापस लेकर आता है। यहां तक कि हमारे स्किन को भी बेहतर बनाने की भरपूर कोशिश करता है।
क्लींजर मिल्क का इस्तेमाल ज़रूर करें
जो गुण अच्छे क्वालिटी वाले दूध में देखने को मिलता है। ऐसे ही अच्छे क्वालिटी वाले क्लींजर मिल्क में वह सभी गुण देखने को मिलता है, जो दूध में होता है। इसलिए रात में सोने जाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से वॉश कर फिर क्लींजर मिल्क लगाया करें।
कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें, यहाँ सिर्फ जानकारी दी गई है।
ये उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
