24.3 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

रात में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से क्या नुकसान होता है ?

रात में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से आपके शरीर को क्या-क्या नुकसान होता है?

यदि आपका शरीर थके हुआ है और आप उस हालत में रात में स्मार्टफोन को छूते हैं। तो आप किसी भी उम्र के लोग हैं आपको नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि स्मार्टफोन के अत्यधिक इस्तेमाल से लोगों को नींद की समस्या होती है।

यह आदत ना केवल शरीर बल्कि दैनिक जीवन को भी प्रभावित करती है। पुरानी आदतें भी कई बार बदल सकती हैं! जैसे कि प्रियजनों के साथ दुर्व्यवहार और छोटी-छोटी समस्याओं पर प्रतिक्रिया सभी रात में नींद ना आने के कारण होते हैं। इससे आत्मविश्वास में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। यह त्वचा को भी प्रभावित करता है।

शोध से पता चलता है कि अनिद्रा शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करती है। नतीजतन, वैवाहिक झगड़े हो सकते हैं। चिड़चिड़े मूड लंबे समय तक ब्रेकअप का कारण भी बन सकते हैं। smartphon rat me istamal karne ke nuksan

मोबाइल के वजह से शरीर को होने वाला नुकसान

नींद ना आने की समस्या होने लगती है

एक पति बिना खाए 2 दिन रह सकता है। लेकिन एक व्यक्ति 2 दिन तक बिना सोए नहीं रह सकता है। जिस तरह से टीवी गर्म होने पर उसे आराम देना होता है। गाड़ी ज्यादा देर तक चलने पर उसे भी आराम देना पड़ता है। ठीक उसी तरीके से जब दिमाग सारा दिन तेजी से दौड़ता है। तो उसे भी रात के वक्त सोकर आराम देना पड़ता है। लोगों को हर रात 7-8 घंटे पर्याप्त नींद की जरूरत होती है। लेकिन आज कल लोग अपने शरीर पर कम और स्मार्टफोन की नीली रोशनी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। जिसका परिणाम उन्हें भुगतना भी पड़ रहा है। दिन प्रतिदिन नींद नहीं आती है और पूरी रात जागकर लोग अपना पूरा समय स्मार्टफोन पर बिता देते हैं। यह 1 तरीके की बीमारी ही है।

आंख क्षतिग्रस्त होता है

रात में सोने से पहले लोग घर में लाइट बंद करने के बाद कई लोग स्मार्टफोन की नीली रोशनी में सोशल मीडिया से जुड़ जाते हैं। लोगों को यह नहीं पता की मोबाइल फोन की हानिकारक नीली रोशनी सीधे आंख पर पड़ती है। इससे आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है और आंखों में दर्द भी होता है। एक अमेरिकन  एसोसिएशन के अनुसार, मोबाइल फोन से नीली रोशनी रेटिना को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है और अंधेपन का कारण बन सकती है।

सोचने एवं समझने की शक्ति कम हो जाती है

अगर आप रात में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आप नींद से वंचित रह जाएंगे। नतीजतन, आपका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यहां तक की आप अपने स्मार्टफोन की गंदी आदत की वजह से पागल भी हो सकते हैं। नींद की कमी दिमाग से सोचने की शक्ति और शारीरिक शक्ति को कम कर सकती है।

इंफेक्शन फैलने की संभावना होती है

क्या आप जानते हैं कि आपका मोबाइल पर टाइप करना, स्क्रॉल करना, स्वाइप करना आदि आदत आपकी बीमारी का कारण हो सकता है? जो लोग अपने फोन के आदी होते हैं, उनके लिए खाने या पीने के दौरान अपने फोन को अपने से दूर रखना मुश्किल सा होता है। आपके फोन की स्क्रीन पर सभी कीटाणु होती है। इसलिए जब आप खाना खाते हैं और उस दौरान फोन को छूते हैं। तो आपके फोन के सभी कीटाणु आपके मुंह के अंदर प्रवेश करते हैं और  आपके शरीर के अंदर चले जाते हैं। जिससे विभिन्न प्रकार के संक्रमण होते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles